फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Terror of thieves in Sonipat, Lock of mobile, confectionery and confectionery shops broken, thousands stolen

सोनीपत में चोरों का आतंक: मोबाइल, कन्फेक्शनरी व हलवाई की दुकानों के तोड़े ताले, हजारों की चोरी

Fri, 28 Jul 2023 10:18 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 28 Jul 2023 10:18 AM IST
सार

सोनीपत के लाजपत नगर निवासी राजू ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह दिल्ली कैंप में कन्फेक्शनरी  के सामान की दुकान करते हैं। उनकी दुकान पुष्प कन्फेक्शनरी के नाम से है। वह रात को करीब साढ़े 12 बजे अपनी दुकान को बंद कर घर गए थे। वह सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले।

विज्ञापन
Terror of thieves in Sonipat, Lock of mobile, confectionery and confectionery shops broken, thousands stolen
चोरी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के दिल्ली कैंप क्षेत्र में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ले गए। दुकानदार सुबह दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता लगा। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
लाजपत नगर निवासी राजू ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह दिल्ली कैंप में कन्फेक्शनरी  के सामान की दुकान करते हैं। उनकी दुकान पुष्प कन्फेक्शनरी के नाम से है। वह रात को करीब साढ़े 12 बजे अपनी दुकान को बंद कर घर गए थे। वह सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले। दुकान में जाकर देखा तो महंगी सिगरेट और फास्ट-फूड के पैकेट चोरी कर लिए गए थे। चोरों ने उनकी दुकान का गल्ला तोडक़र करीब 17 हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर रखी थी।
विज्ञापन


चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी निकालकर ले गए। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनके पास ही मोबाइल की दुकान में भी चोरी हुई है। चोर सतपाल सिंह की मोबाइल की दुकान से सीसीटीवी की डीवीआर, करीब 20 हजार रुपये की मोबाइल एसेसरीज, करीब 30 हजार रुपये की डिजिटल वॉच और गल्ले से करीब 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद चोरों ने पास में स्थित हवा सिंह की हलवाई दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने उनके यहां से करीब 22 हजार रुपये की नकदी, गोसेवा के लिए रखी गुल्लक से हजारों रुपये और करीब दस हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। हवा सिंह की दुकान के सीसीटीवी की डीवीआर भी चोरी कर ली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed