{"_id":"628d1c146cef427e4452ff4a","slug":"ten-years-imprisonment-to-five-convicts-of-robbery-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: कैंटर चालक-क्लीनर को बांधकर सामान लूटने के पांच दोषियों को दस-दस साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: कैंटर चालक-क्लीनर को बांधकर सामान लूटने के पांच दोषियों को दस-दस साल कैद
Tue, 24 May 2022 11:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 24 May 2022 11:25 PM IST
सार
जीटी रोड पर बड़ी के पास से चालक को काबू कर कैंटर लूट लिया था। बदमाश चालक को पिपलीखेड़ा के पास पेड़ से बांधकर भाग गए थे। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय पराशर की अदालत ने एक कोरियर कंपनी के चालक-क्लीनर को बंधक बनाकर कैंटर और सामान लूटने के मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषियों को दस-दस साल की कैद व 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
नई दिल्ली के गौतमनगर निवासी दीदार सिंह ने 26 सितंबर 2016 को पुलिस को बताया था कि उसने अपने कैंटर को एक कोरियर कंपनी में लगा रखा है। उसके कैंटर पर उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ के गांव छज्जुपुर निवासी रामकुमार चालक व दिल्ली के बदरपुर स्थित सौरव विहार का रहने वाला विक्की क्लीनर है। दोनों दिल्ली से कैंटर में कोरियर का सामान भरकर 25 सितंबर 2016 की रात को पंजाब के लुधियाना के लिए चले थे।
विज्ञापन
रात करीब एक बजे जब वह बड़ी के पास पहुंचे तो इसी दौरान बोलेरो (चार पहिया वाहन) सवार युवकों ने उनके कैंटर को रुकवा लिया था। बोलेरो सवार बदमाश क्लीनर व चालक को पीपलीखेड़ा रोड पर सुनसान स्थान पर पेड़ से बांध गए थे और कैंटर लेकर भाग गए थे। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने कैंटर को लावारिस हालत में बरामद किया था।
विज्ञापन
जिसमें से सामान गायब था। बाद में पुलिस ने झज्जर के गांव बागपुर निवासी बिजेंद्र, वजीरपुरा फिलहाल दिल्ली के आंबेडकर कॉलोनी निवासी जयकंवार, दिल्ली के आंबेडकर कॉलोनी निवासी हेमंत व कालीचरण उर्फ कलवा तथा दिल्ली के ढांसा जफरपुर निवासी अमित को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने उनसे सामान, नकदी, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी को बरामद किया था। मामले में सुनवाई करते हुए एएसजे अजय पराशर की अदालत ने पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत ने पांचों दोषियों को दस-दस साल की कैद व 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।