फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teacher slaps girl student for asking answer in Sonipat

Sonipat: उत्तर पूछने पर छात्रा को शिक्षक ने मारे थप्पड़, परिजनों का आरोप रंजिश में की पिटाई

Wed, 24 May 2023 11:22 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 24 May 2023 11:22 AM IST
सार

सोनीपत के गांव धनाना निवासी रमेश ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी वैष्णवी गांव रिंढ़ाना के निजी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। मंगलवार को उनकी बेटी स्कूल में गई थी। जब छुट्टी होने के बाद घर आई तो उसके मुंह पर थप्पड़ के निशान थे। 

विज्ञापन
Teacher slaps girl student for asking answer in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनीपत के गोहाना के गांव रिंढ़ाना स्थित निजी स्कूल में शिक्षक ने आठवीं कक्षा की छात्रा के मुंह पर आठ-दस थप्पड़ मार दिए। जिससे छात्रा का चेहरा लाल हो गया। छात्रा घर पहुंची तो चेहरे पर निशान देखकर परिजनों ने उससे जानकारी ली। जिसके बाद परिजनों ने छात्रा का मेडिकल कराकर शिक्षक के खिलाफ बरोदा थाना में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। छात्रा ने परिजनों को बताया कि उन्होंने शिक्षक से एक सवाल का उत्तर पूछा था। जिसका जवाब देने के बजाय उसकी पिटाई कर दी गई।

विज्ञापन


गांव धनाना की आठवीं कक्षा की छात्रा को स्कूल में शिक्षक ने मारे 8-10 थप्पड़
गांव धनाना निवासी रमेश ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी वैष्णवी गांव रिंढ़ाना के निजी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। मंगलवार को उनकी बेटी स्कूल में गई थी। जब छुट्टी होने के बाद घर आई तो उसके मुंह पर थप्पड़ के निशान थे। वैष्णवी से पूछा तो उसने बताया कि गणित के शिक्षक ने उनके मुंह पर थप्पड़ मारे हैं और घर पर बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। परिजनों ने वैष्णवी का मेडिकल कराया और पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने इस संबंध में मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


परिजन बोले रंजिश के चलते वैष्णवी को पीटा
रमेश ने बताया कि गणित शिक्षक ने उनकी बेटी को रंजिश के चलते पीटा है। उन्होंने गणित के शिक्षक की शिकायत अभिभावक बैठक में प्राचार्य को दी थी कि वह उनकी बेटी के सवालों का जवाब नहीं बताते हैं। जिसकी रंजिश में उनकी बेटी के साथ मारपीट की है। रमेश ने बताया कि उनकी बेटी ने जब गणित के शिक्षक से एक सवाल का जवाब पूछा तो शिक्षक ने उनके मुंह पर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए और जब मुंह पर थप्पड़ों के निशान हो गए तो छात्रा को घर पर न बताने की धमकी दी। छात्रा ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। अब परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed