{"_id":"5862b9634f1c1b8259eec649","slug":"sonipat-youth-arrested-with-illegal-weapons-turned-robber","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार सहित गिरफ्तार युवक निकला लुटेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध हथियार सहित गिरफ्तार युवक निकला लुटेरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से चार अवैध शस्त्र के साथ आरोपियों को काबू किया है। इनमें दिल्ली के द्वारका स्थित एक ज्वैलर्स से लूटपाट करने का आरोपी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
प्रथम घटना में चोरी निरोधक टीम में नियुक्त एएसआई आजाद सिंह ने एक युवक को अवैैध हथियार सहित काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान झज्जर के गांव दादरी दौवा निवासी नवीन के रूप में दी है। पुलिस ने आरोपी को राठधाना मोड़ सोनीपत से काबू किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है। आरोपी ने अपनी पहचान नवीन के रूप में दी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में दिल्ली में ज्वैलर्स से लूटपाट करने की घटना को भी कबूल किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 29 अक्टूबर को हथियार के बल पर अंाखों में मिर्च डालकर दिल्ली के द्वारका स्थिति सेक्टर-7 से धनीराम ज्वैलर्स की दुकान से सोना और चांदी लूटी थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दिल्ली पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी।
वहीं, एसआईटी शाखा खरखौदा पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान गांव भंडेरी निवासी बलवंत उर्फ बल्लू के रूप में दी है। आरोपी को एएसआई राजकुमार ने कामी रोड बाईपास से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद किया है। उसके खिलाफ थाना सदर में अवैध शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य मामले में एसआईटी शाखा खरखौदा पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान गांव ककरोई निवासी अनिल के रूप में दी है। आरोपी को एएसआई कृष्ण ने ककरोई नहर पुल से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
चौथे मामले में एसआईटी शाखा गोहाना पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार पकड़ा है। युवक ने अपनी पहचान मूलरूप से गांव सिलाना फिलहाल आर्य नगर कुलदीप के रूप में दी है। आरोपी को मुख्य सिपाही दलबीर सिंह ने विश्वकर्मा चौक गोहाना से काबू किया है।