{"_id":"64c6940084ddc76d9b0054e5","slug":"sonipat-young-man-ran-away-asking-for-mobile-to-make-calls-withdrew-41-thousand-rupees-from-his-account-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: कॉल करने के लिए मोबाइल फोन मांगकर भागा युवक, खाते से निकाले 41 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: कॉल करने के लिए मोबाइल फोन मांगकर भागा युवक, खाते से निकाले 41 हजार रुपये
Sun, 30 Jul 2023 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:16 PM IST
सार
निजी कंपनी के अधिकारी से कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा था। 30 मिनट बाद मोबाइल से यूपीआई के माध्यम से 41 हजार रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर किए गए। उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले यतेंद्र देव के साथ प्याऊ मनियारी पर वारदात हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में प्याऊ मनियारी के पास खेल देखने के लिए रुके निजी कंपनी के अधिकारी से कॉल करने के लिए मोबाइल मांगकर युवक फरार हो गया। इतना ही नहीं उसने उनके बैंक खाते से 41 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर लिए। पुलिस को शिकायत देने पर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के सुभाष नगर इलाके के शांति विहार में मणिनाथ मंदिर के पास रहने वाले यतेंद्र देव ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह गांव नाथूपुर स्थित निजी कंपनी में क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर है। वह अब दिल्ली के नरेला में रामदेव चौक के पास किराये पर मकान लेकर रहता है। वह शाम को कंपनी से मकान पर जा रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान वह प्याऊ मनियारी के पास गाड़ी रोककर चाय पीने लगा। वहां पर एक बाजीगर खेल दिखा रहा था। वह भी उसका खेल देखने लगा। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और बात करने के लिए मोबाइल फोन मांगा। उसने मोबाइल का पासवर्ड भी पूछ लिया।
विज्ञापन
वह उनके पास ही खड़ा होकर नंबर मिलाने लगा, मगर भीड़ का फायदा उठाकर वह वहां से भाग गया। इस दौरान उनका ध्यान खेल दिखा रहे व्यक्ति पर था। बाद में जब युवक को देखा तो वह गायब था। उन्होंने उसकी तलाश की पर पता नहीं चला।
उन्होंने एक व्यक्ति के मोबाइल से अपने नंबर पर कॉल की तो वह बंद मिला। वह अपने मकान पर जाकर डेबिट कार्ड लेकर एटीएम से बैलेंस चेक किया तो उनके खाते से लगातार ट्रांजेक्शन की जा रही थी। उनके खाते से 30 हजार, एक हजार, 4500 और 5500 रुपये की चार ट्रांजेक्शन की जा चुकी थी।
उन्होंने बैंक में फोनकर खाते को लॉक करवा दिया। उनके खाते से 41 हजार रुपये यूपीआई से ट्रांसफर किए गए गैं। पीड़ित की शिकायत पर कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालेगी।
शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। -ऋषिकांत, थाना प्रभारी, कुंडली।