फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, woman suicide, five case

महिला ने लगाया फंदा, पति समेत पांच पर मामला दर्ज

Sat, 08 Apr 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Sat, 08 Apr 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
शहर के आदर्श नगर में एक महिला की संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकने से मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने जांच के बाद ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पलवल शहर की रहने वाली मनीषा (30) की शादी वर्ष 2007 में सोनीपत के आदर्श नगर निवासी नवीन के साथ हुई थी। नवीन से मनीषा को दो बच्चे हुए। शनिवार सुबह मनीषा का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे नीचे उतारकर सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने मामले की जानकारी मनीषा के मायके वालों को दी, जिस पर दोपहर बाद मायके वाले अस्पताल पहुंचे और उन्होंने नवीन व उसके परिजनों पर मनीषा को तंग करने का आरोप लगाया। मनीषा के भाई संदीप ने बताया कि उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोग लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उनकी मांगों को भी कई बार पूरा किया गया, लेकिन उनकी प्रताड़ना कम नहीं हुई। शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि मनीषा ने फंदा लगाया है। उसने कहा कि उसकी बहन को आत्महत्या के लिए विवश किया गया है। पुलिस ने संदीप के बयान पर पति नवीन, सास सरोज, ससुर जगदीश, जेठ विरेंद्र व जेठानी मीनाक्षी के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला के फंदे लगाने की सूचना मिली थी। मामले की जांच की गई और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। महिला के मायके वालों के बयान पर पति सहित पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिरुद्ध, सिविल लाइन थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed