फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat Vigilance team arrested the superintendent of DC office for taking bribe of 20 thousand rupees

सोनीपत: DC कार्यालय का अधीक्षक 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, तबादला फाइल पर पॉजिटिव रिपोर्ट करने के लिए मांगे थे

Wed, 13 Jul 2022 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 10:16 PM IST
सार

विजिलेंस सोनीपत की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। DRO कार्यालय के लिपिक की तबादला फाइल पर पॉजिटिव रिपोर्ट करने के लिए रुपये मांगे थे।

विज्ञापन
Sonipat Vigilance team arrested the superintendent of DC office for taking bribe of 20 thousand rupees
रिश्वत लेते पकड़े गए डीसी कार्यालय के अधीक्षक को लेकर जाती विजिलेंस की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में डीसी कार्यालय के अधीक्षक को सोनीपत विजिलेंस की टीम ने बुधवार शाम 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) कार्यालय के लिपिक की तबादला फाइल पर पॉजिटिव रिपोर्ट करने की एवज में 30 हजार रुपये ले रहा था। 10 हजार रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं। डीएसपी के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे वीरवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर देने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन


डीआरओ कार्यालय में नियुक्त क्लर्क गन्नौर के गांधी नगर निवासी जितेंद्र ने सोनीपत विजिलेंस की टीम को शिकायत दी थी कि डीसी कार्यालय में नियुक्त अधीक्षक वेदप्रकाश उसकी तबादला फाइल पर पॉजिटिव रिपोर्ट करने की एवज में 30 हजार रुपये मांग रहा है। उसका तबादला सोनीपत डीआरओ कार्यालय से गन्नौर एसडीएम कार्यालय में होना था।
विज्ञापन


उसने बताया था कि उसकी तबादला फाइल अधीक्षक के पास पहुंची हुई है। जितेंद्र ने टीम को बताया कि उसने 10 हजार रुपये मंगलवार को दे दिए थे। जितेंद्र की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद डीएसपी जयपाल सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र ने बुधवार शाम को अधीक्षक वेद प्रकाश को 20 हजार रुपये दे दिए। उसने रुपये देने के बाद विजिलेंस की टीम को इशारा कर दिया। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को दबोच लिया। वेद प्रकाश के पास से विजिलेंस द्वारा मजिस्ट्रेट से सत्यापित कराए गए 20 हजार रुपये के नोट बरामद कर लिए गए। उसको गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। टीम में इंस्पेक्टर कविता, एएसआई विपेंद्र और एएसआई जगजीत शामिल रहे।

जाली पदोन्नति पत्र को लेकर भी चर्चा में रहे अधीक्षक
डीसी कार्यालय के अधीक्षक वेदप्रकाश पिछले साल अपनी पदोन्नति के आदेश को लेकर भी चर्चा में आए थे। डीसी कार्यालय को पंचकूला मुख्यालय से एक पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें वेद प्रकाश को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत करने की जानकारी देने के साथ ही उनका ट्रांसफर कर दिया गया था। उसके आदेश पर वेद प्रकाश ने खुद को रिलीव करा लिया था, लेकिन तहसीलदार के पद पर नियुक्ति नहीं हो सकी थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि वह पत्र फर्जी था। हालांकि वेद प्रकाश का आरोप था कि किसी अन्य व्यक्ति ने उनका फर्जी पदोन्नति पत्र जारी करा दिया।


डीसी कार्यालय के अधीक्षक के रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। उसके आधार पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में कार्रवाई के दौरान आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे वीरवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर देने की मांग की जाएगी। -जयपाल सिंह, डीएसपी, विजिलेंस सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed