फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, two arrest in amazon

अमेजन के गोदाम से चोरी के आरोपियों से दो बैग बरामद

Tue, 09 May 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो राई।।
अमर उजाला ब्यूरो राई।। Updated Tue, 09 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर कुमासपुर के पास स्थित अमेजन कंपनी लिमिटेड के गोदाम से हजारों रुपये का सामान चोरी करने के मामले में गिरफ्तार दो कारिंदों से चोरी गए दो बैग बरामद किए हैं। पुलिस मामले में तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। हालांकि उसका सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

बता दें कि शिव कॉलोनी देवडू़ रोड निवासी राजेश शर्मा ने मुरथल थाना में शिकायत दी थी कि वह अमेजन कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। कंपनी के गोदाम से फोन व अन्य सामान से भरे चार बैग चोरी हो गए। चार मई की रात को सामान चोरी किया गया था। उसने बताया था कि जब उन्हें मामले का पता लगा तो जांच कराई गई, जिसमें उनके गोदाम पर काम करने वाले दो युवकों पानीपत के गांव वजीरपुर टिटाना निवासी अंकित व गोविंद पर शक हुआ था। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्हें गिरफ्तार करने के बाद जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के दौरान उनके कब्जे से चोरी गए दो बैग बरामद किए गए हैं। उनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


चोरी के आरोपियों से रिमांड के दौरान दो बैग बरामद कर लिए हैं। दो अन्य बैग उनका तीसरा साथी लेकर फरार है। उसकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
-देवेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, मुरथल थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed