{"_id":"649b2db9dc6258fa110a9bc3","slug":"sonipat-to-stop-the-engagement-a-young-man-send-message-to-fiance-of-girl-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: सगाई रुकवाने के लिए युवक ने युवती के मंगेतर को भेजा मैसेज, पथराव किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: सगाई रुकवाने के लिए युवक ने युवती के मंगेतर को भेजा मैसेज, पथराव किया
Wed, 28 Jun 2023 12:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:13 AM IST
सार
युवती की सगाई रविवार को थी, आरोप है कि पीड़ित परिवार की बेटियों को अगवा करने की धमकी दी। पीड़ित परिवार की नाबालिग छोटी बेटी के साथ छेड़खानी कर चुके हैं। पुलिस ने दो नामजद व 15-20 अन्य के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी, 12 पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के सेक्टर-27 थाना क्षेत्र की कॉलोनी के रहने वाले विशेष समुदाय के युवक ने दूसरे समुदाय की युवती के मंगेतर को मैसेज भेजकर उसकी सगाई रुकवाने का प्रयास किया। आरोपी पीड़ित परिवार की बेटियों को अगवा करने व बेटे को मारने की धमकी दे रहा है। परिवार का आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी से पहले छेड़खानी की गई थी। अब वह शिकायत करने गए तो आरोपी ने अपने भाई व 15-20 अन्य के साथ मिलकर अपने धार्मिकस्थल से उन पर पथराव किया। जिसमें एक पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि रविवार रात को उनकी बेटी की सगाई थी। बेटी का मंगेतर और उनके परिवार के लोग रस्म के लिए आए हुए थे। इसी दौरान बेटी के मंगेतर ने कुछ मैसेज उन्हें दिखाए। पता लगा कि कॉलोनी के रहने वाले सोहिल ने मैसेज उनकी बेटी को बदनाम कर सगाई रुकवाने की मंशा से भेजे थे। आरोपी ने उनकी बेटियों को गलत बताया। साथ ही शादी नहीं करने के लिए लिखा था। सोहिल व उसके भाई ने उनकी दोनों बेटियों को अगवा करने व बेटे को मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
बताया गया है कि सोहिल ने उनकी बेटी से शादी करने की धमकी दी। जब पीड़ित परिवार ने बेटियों से पूछा तो उन्होंने इस बारे में अवगत कराया। आरोपी पहले भी उनकी 14 साल की बेटी से छेड़खानी कर चुके हैं। उसे गली से आते-जाते तंग किया जाता था।
विज्ञापन
अब बेटी की सगाई रुकवाने की कोशिश पर जब वह 25 जून की रात को वह अपने बेटे संग उन्हें समझाने के लिए गए तो वह अपने धार्मिक स्थल के पास पहले से ही 15-20 युवकों संग खड़े थे। उनके जाते ही आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे उन्हें चोट लगी। उनका पड़ोसी बचाव को आया तो उस पर ईंट से हमला किया गया। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जिसके बाद अब उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले में युवती के पिता के बयान पर दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी, 12 पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी सोहिल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मोबाइल पर दे रहे धमकी
पीड़ित ने बताया कि आरोपी उन्हें अब भी धमकी दे रहे हैं। व्यक्ति का आरोप है कि आरोपी कॉलोनी के अन्य लोगों को भी धमकी देते रहते हैं। एक व्यक्ति की बेटी की शादी से पहले भी उनके दामाद को मारने की धमकी दी थी। उन्हें धार्मिक स्थल में तेज आवाज पर आरती बजाने पर भी धमकी दी जाती है।
विहिप व अन्य हिंदू संगठन आए आगे, कहा बेटियों का अपमान नहीं बर्दाश्त
विहिप विधि प्रकोष्ठ के सदस्य अधिवक्ता मोहन कौशिक, गोसेवक मंजीत दहिया व मनीष राई ने बताया कि वह बेटियों का अपमान किसी सूरत में नहीं होने देंगे। उन्होंने पुलिस से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें सजा दिलाई जाए। अधिवक्ता मोहन कौशिक ने बताया कि हमले में घायल पड़ोसी की पत्नी ने भी पुलिस को शिकायत दी है। उनकी तरफ से भी कार्रवाई की मांग की जाएगी। मनीष राई ने बताया कि उन्होंने ही थाने में पहुंचकर पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ।
कॉलोनी में किया गया हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन
मंगलवार शाम को कॉलोनी के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और पूजा-पाठ कर हनुमान की स्तुति की। इस दौरान लोगों ने कहा कि सभी को अपने पूजा-पाठ व अनुष्ठान करने का पूरा हक है।
शिकायत मिली थी युवती की सगाई रुकवाने का प्रयास किया गया। आरोपी उसकी छोटी बहन से छेड़खानी कर चुके हैं। साथ ही परिवार जब शिकायत करने गया तो उनसे मारपीट की गई। मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। -संदीप कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर-27।