फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, theft, not arrest

नाबालिग को बहलाकर करवाता था चोरी, खुलासा होने पर आरोपी फरार

Tue, 25 Apr 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Tue, 25 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
शहर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़के को बहला फुसलाकर उसी के घर में चोरी करवाने का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात को एक बार नहीं, बल्कि दो बार अंजाम दिया गया है। नाबालिग लड़के की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर नाबालिग लड़के सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-23 निवासी त्रिपता ने पुलिस चौकी में शिकायत देकर बताया कि विकास नगर निवासी सचिन व एक नाबालिग लड़के की उसके बेटे के साथ दोस्ती थी, अक्सर दोनों उनके घर पर आया करते थे। महिला ने बताया कि दोनों ने उसके बेटे को बहलाकर-फुसालकर उसके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर से पहली बार 12 हजार रुपये की नकदी, दो सोने की अंगूठी चोरी करवाई गई। उसके बाद आरोपी युवक उसके बेटे को डराने लगा। उसके गलत संगत में डाल दिया। फिर 15 अप्रैल को दूसरी बार उसके बेटे से घर से 15 हजार रुपये की नकदी, सोने का मंगल सूत्र, दो अंगूठी चोरी करवाई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। महिला ने बताया कि उसके बेटे ने उसको बताया कि विकास नगर निवासी सचिव व उसका नाबालिग दोस्त उसे डरा धमकाकर घर में चोरी करवाते थे। जांच अधिकारी बलवान ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित युवक फरार हैं।
विज्ञापन

चेन स्नेचिंग का मामला भी दर्ज
आरोपी सचिन मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। वह नाबालिग अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी युवक पर पहले भी सिविल लाइन थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग का मामला दर्ज कर रखा है। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed