{"_id":"587fb3684f1c1b665ff00a17","slug":"sonipat-theft-cpu-22-from-the-state-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय स्कूल से 22 सीपीयू चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजकीय स्कूल से 22 सीपीयू चोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, राई
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मुरथल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में घुसकर चोर कंप्यूटर लैब से लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। रात के समय स्कूल में चौकीदार तैनात नहीं था।
प्राचार्य सतीश कुमार ने बताया कि स्कूल का स्टाफ मंगलवार को स्कूल में ताले बंद कर घर गया था। बुधवार सुबह जब वह स्कूल पहुंचे तो स्कूल में कंप्यूटर लैब व अन्य कमरों के कमरों के ताले टूटे हुए मिले। उन्होंने देखा कि कंप्यूटर लैब से 22 कंप्यूटर के सीपीयू, एलईडी, हार्ड डिस्क, की-बोर्ड और माउस गायब है। साथ ही सामान भी बिखरा हुआ है। उन्हें समझते देर न लगी कि चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस पर मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया।
रात को नहीं था चौकीदार
राजकीय स्कूल में जिस समय चोरी की वारदात हुई है उस समय चौकीदार स्कूल में नहीं था। हालांकि दिन में चौकीदार मौजूद रहता है, लेकिन रात को सुरक्षा रामभरोसे ही रहती है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।