फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, suicide, not return money

पैसे न लाैटा पाया ताे दी जान

Mon, 30 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,गोहाना।
अमर उजाला ब्यूरो,गोहाना। Updated Mon, 30 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव मुंडलाना निवासी जयभगवान ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी उपचार के दौरान बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में मौत हो गई। उपचार के दौरान पुलिस को दिए बयान में जयभगवान ने कंपनी के एक व्यक्ति प्रवीण पांचाल व अन्य कुछ लोगों पर आत्महत्या करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए बयान में जयभगवान ने कहा कि वह रोहतक रोड पर बस स्टैंड के पास उम्मीद कारर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड में सदस्य बनाने का काम करता था, जिसमें प्रवीण पदाधिकारी है। जयभगवान लोगों की रसीद काटकर सारा पैसा कंपनी के पास जमा कराता रहा है। अब कंपनी ने पैसा देने से मना कर दिया, जबकि लोग उस पर पैसा लौटाने का दबाव बना रहे थे। उपचार के दौरान मौत से पहले पुलिस को दिए बयान के आधार पर प्रवीण पांचाल समेत कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed