{"_id":"582a158f4f1c1b56368fe638","slug":"sonipat-road-accident-five-dead-three-accident-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर, तीन सड़क हादसों में पांच की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार का कहर, तीन सड़क हादसों में पांच की मौत, तीन घायल
अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 15 Nov 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
साहिल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार के चलते अलग-अलग हादसों में पांच की जान चली गई। चाचा-भतीजे ने जहां गोहाना-सोनीपत रोड पर बीधल के पास दम तोड़ दिया, वहीं, तीन की हाईवे पर जान चली गई। हादसों में तीन घायल हो गए।
केस नंबर एक :
पुलिस के अनुसार दिल्ली के मीत विहार स्थित गली नंबर-3 की रहने वाली छाया राणा (25) रविवार शाम को अपने साथियों दिल्ली के ब्रजपुरी निवासी विष्णु गौतम (23), यमुना विहार निवासी अभिषेक (25) व गंगा विहार निवासी विकास चौधरी (24) के साथ कार से मुरथल स्थित सुखदेव ढाबे पर खाना खाने आई थी। चारों खाना खाने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। कार को विकास चौधरी चला रहा था। अधिक स्पीड के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। बहालगढ़ के फ्लाईओवर से कुछ कदम दूरी पर पलटती हुई नाले में जा गिरी। आस-पास के लोगों की सहायता से पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन तब तक छाया दम तोड़ चुकी थी और अभिषेक ने भी दिल्ली के निजी अस्पताल मे दम तोड़ दिया। पुलिस ने विष्णु की शिकायत पर कार चालक विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जैसे ही ठीक होगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हादसे का कारण तेज रफ्तार
पुलिस के अनुसार वापिस जाते समय विकास के साथियों ने उसे कार चलाने से मना किया था, लेकिन विकास नहीं माना और कार को और ज्यादा स्पीड में चलाने लगा। जैसे ही कार बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास पहुंची तो असंतुलित हो गई और करीब 100 मीटर दूर एक नाले में जा गिरी।
विज्ञापन
घायल के बयान पर मामला दर्ज
हादसे के बाद पुलिस ने घायल विष्णु के बयान पर घायल विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जैसे ही विकास को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी, उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सुरेश, बहालगढ़ चौकी प्रभारी
केेस नंबर दो
भिगान चौक के पास स्थित एक निजी होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद कैंटर चालक हिम्मत सिंह की मौत हो गई और उसका ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पंजाब के गांव नवपीड़ टारिया के रहने वाला हिम्मत सिंह (23) अपने ड्राइवर के साथ भिगान चौक के पास एक होटल पर खाना खाने के बाद चला था। तभी कुछ दूरी पर जाने के बाद आगे चल रही एक गाड़ी से साइड मिलने पर वह आगे निकलने लगा। तभी पीछे से किसी ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद दो गाड़ियों के बीच में आने से हिम्मत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका ड्राइवर भी घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस नंबर तीन :
सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत
गोहाना। गांव बीधल के पास रविवार की रात हुए सड़क हादसे में शहर की खटीक बस्ती निवासी साहिल व उसके चाचा संदीप निवासी गुरुग्राम की मौके पर मौत हो गई। दोनों रात के समय सोनीपत से बाइक पर गोहाना आ रहे थे। सदर थाना पुलिस के अनुसार गांव के लोगों ने सूचना दी थी कि रात को बाइक सवार अज्ञात वाहन से टकरा गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो उनकी पहचान खटीक बस्ती निवासी साहिल व गुरुग्राम निवासी संदीप के रूप में हुई है। उन्हे तुरंत सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इधर परिजनों की सहमति से दोनों मृतकों का सरकारी अस्पताल में ही नेत्रदान कराया गया। इस प्रकार को गोहाना में यह पहला नेत्रदान है।