{"_id":"645a60fa944e8114070e1e40","slug":"sonipat-quarreled-with-the-old-man-when-he-stopped-a-man-from-beaten-a-dog-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: कुत्ते को डंडा मारने से टोका तो बुजुर्ग से किया झगड़ा, बचाव में आए बेटे को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: कुत्ते को डंडा मारने से टोका तो बुजुर्ग से किया झगड़ा, बचाव में आए बेटे को पीटा
Tue, 09 May 2023 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 09 May 2023 08:34 PM IST
सार
गांव आहुलाना के युवक का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने डंडे से हमला किया। डंडा मारने से युवक की जेब में रखा मोबाइल भी टूट गया। बरोदा थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गांव आहुलाना में बुजुर्ग ने गली में कुत्ते को डंडा मार रहे युवक को रोका तो उसने झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े की आवाज सुनकर जब बुजुर्ग का बेटा बीच बचाव करने के लिए आया तो आरोपी ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में उनका मोबाइल भी टूट गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत बरोदा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव आहुलाना निवासी अमित ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि वह फोटोग्राफी करता है। उनके पिता सुभाष घर से बाहर बनी चौपाल पर बैठे थे। इसी दौरान पड़ोसी विजय गली में एक कुत्ते को डंडे से मार रहा था। उनके पिता ने उसे टोका तो वह गाली-गलौज करने लगा।
आवाज सुनकर वह घर से बाहर आया और विजय को समझाने लगा तो उसने उनके साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं डंडे से हमला कर दिया। डंडा लगने से जेब में रखा उसका मोबाइल टूट गया। वह उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
इस पर आसपास के लोगों एकत्रित हो गए और उन्होंने बीचबचाव किया। उन्होंने बरोदा थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।