फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat police got success, caught accused of withdrawing 41 thousand rupees from account after running

Sonipat: पुलिस को मिली कामयाबी, मोबाइल लेकर भागने के बाद खाते से 41 हजार रुपये निकालने का आरोपी पकड़ा

Mon, 04 Sep 2023 11:22 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 04 Sep 2023 11:22 AM IST
सार

पीड़ित ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह गांव नाथूपुर में स्थित निजी कंपनी में क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर हैं। वह शाम को कंपनी से अपने मकान पर जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया था और जरूरी बात करने का झांसा देकर उनका मोबाइल ले लिया था।

विज्ञापन
Sonipat police got success, caught accused of withdrawing 41 thousand rupees from account after running
सोनीपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के प्याऊ मनियारी के पास खेल देखने के लिए रुके निजी कंपनी के अधिकारी का मोबाइल लेकर भागने के बाद 41 हजार रुपये ट्रांसफर करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के बवाना की जेजे कॉलोनी निवासी जसीम है। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल बरामद कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के सुभाष नगर स्थित शांति विहार में मढ़ीनाथ मंदिर के पास रहने वाले यतेंद्र देव ने 29 जुलाई को कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि वह गांव नाथूपुर में स्थित निजी कंपनी में क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर हैं। वह अब दिल्ली के नरेला में रामदेव चौक के पास किराए के मकान में रहते हैं। वह शाम को कंपनी से अपने मकान पर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्याऊ मनियारी के पास में अपनी गाड़ी रोक ली और वहां पर खड़े होकर चाय पीने लगे थे। वहां पर एक बाजीगर खेल दिखा रहा था।
विज्ञापन


वह भी उसका खेल देखने लगे थे। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया था और जरूरी बात करने का झांसा देकर उनका मोबाइल ले लिया था। इसी दौरान वह चकमा देकर भाग गया था। बाद में पता लगा था कि उनके खाते से लगातार ट्रांजेक्शन की जा रही थी। उनके खाते से 30 हजार, एक हजार, 4500 और 5500 रुपये की चार ट्रांजेक्शन की जा चुकी थी। जिस पर कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
मामले में कार्रवाई करते हुए अब एसआई रविंद्र कुमार की टीम ने आरोपी जसीम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल बरामद कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed