फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, nri, american doler theft

एनआरआई की कार का दरवाजा खोलकर अमेरिकी डॉलर व जेवरात उड़ाए

Thu, 29 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, राई।
अमर उजाला ब्यूरो, राई। Updated Thu, 29 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर सुखदेव ढाबे के नजदीक चोर पंजाबी के एनआरआई की कार का शीशा तोड़कर 150 अमेरिकी डॉलर व सोने के जेवरात कर ले गया। युवक ढाबे के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मोहाली पंजाब निवासी महिंद्र सिंह ने शिकायत दी है कि वह परिवार सहित अपनी इनोवा गाड़ी से दिल्ली एयरपोर्ट से पंजाब जा रहा था। रास्ते में सुबह 11 बजे कुराड़ गांव के नजदीक सुखदेव ढाबे पर भोजन करने के लिए ठहर गया। कार ढाबे के नजदीक खड़ी कर दी। जब भोजन कर वापस पहुंचे तो पाया गाड़ी से दो बैग चोरी थे। एक बैग में 150 अमेरिकी डॉलर थे, वहीं दूसरे बैग में सोने के जेवरात थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी खंगालने से पता चला है कि इस चोरी को अंजाम देने वाला भी वो ही युवक है, जोकि सप्ताह भर पहले एक एनआरआई की गाड़ी से सामान चुराते हुए देखा गया था। सीसीटीवी गौर से देखी तो पता चला है कि युवक के पास मास्टर की है, जिसके जरिये वह गाड़ियों के दरवाजे खोलता है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed