फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, killed, wife

पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार

Fri, 15 Jul 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 15 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, killed, wife
आरोपी रवि और मृतका पूजा का फाइल फोटो - फोटो : bureau
कोट मोहल्ले में एक प्रवासी द्वारा पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या की वारदात को देर रात अंजाम दिया गया। पुलिस ने मृतका की मौसी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया। हालांकि शुक्रवार देर शाम आरोपी को बस स्टैंड से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह भागने की फिराक में था। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में मानसिक परेशानी के चलते हत्या की वारदात कबूली है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रवि निवासी बिहार पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी पूजा (24), भाई मिथुन और बहन के साथ कोट मोहल्ला में रहता था। गुरुवार की रात रवि ने पत्नी पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह जब पूजा की ननद उसे उठाने आई तो उसने पूजा को मृत तथा रवि को गायब पाया। इस पर उसने अपने दूसरे भाई मिथुन को जानकारी दी। मिथुन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूजा के शव को कब्जे में ले लिया। पूजा के गले पर निशान थे, जिससे प्रथमदृष्टया ही मामला हत्या का लग रहा था। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। जहां से देर शाम पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया था। पुलिस ने पूजा की मौसी मीना की शिकायत के आधार पर रवि के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर रवि को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। रवि बाहर भागने की फिराक में था। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


अक्सर रहता था आपस में झगड़ा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों मियां-बीवी के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। जिसके कारण कई बार दोनों के बीच हाथापाई भी हो जाती थी। बताया गया है कि गुरुवार की रात को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी और उसके बाद झगड़ा हो गया था। बताया गया है कि आरोपी पति रवि कई दिनों से बीमार चल रहा था, जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है, शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। रवि ने बयान दिया है कि वह मानसिक रूप से परेशान था इसी कारण उसने वारदात को अंजाम दिया।
-प्रेम सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed