{"_id":"579509ab4f1c1b2d32c4b9c2","slug":"sonipat-news-hindi-news-crime-snake","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को सांप ने काटा, दहशत में पिता की मौत अब कुलदीप ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे को सांप ने काटा, दहशत में पिता की मौत अब कुलदीप ने भी तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
zd
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजी-रोटी की तलाश में उत्तरप्रदेश से गोहाना आकर गुजारा कर रहे परिवार पर उस समय दोहरी मार पड़ी, जब 22 साल के बेटे को सांप ने काट लिया। झाड़-फूंक और इलाज के बाद बेटे को आराम नहीं मिला तो इस दहशत में पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शनिवार को बेटे ने भी खानपुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं, परिवार का बड़ा बेटा पहले से ही लापता है।
उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले के गांव खानपुर कलां निवासी नैनसुख रोजगार की तलाश में एक साल पहले गोहाना आया था। फिलहाल वह परिवार सहित चोपड़ा कॉलोनी निवासी सतवीर सिंह के मकान में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। 14 जुलाई को जब पूरा परिवार नीचे फर्श पर सो रहा था, उस समय सुबह पांच बजे सांप ने नैनसुख के बेटे कुलदीप (22) को काट लिया। काटने से कुलदीप की नींद खुल गई। उसने तुरंत सांप को पकड़कर बाहर फेंका। कुलदीप सरसों के तेल की फैक्टरी में काम करता था।
सांप के काटने से परिवार में हड़कंप मच गया। युवक को झाड़-फूंक के लिए पहले गढ़ी उजाले खां गांव ले जाया गया, लेकिन वहां भी आराम नहीं हुआ तो सैनीपुरा गांव में एक व्यक्ति के पास ले जाया गया। इस समय तक युवक की हालत और ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक बताई। बेटे की हालत में सुधार नहीं होने से परेशान नैनसुख को 18 जुलाई को दिल का दौरा पड़ गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई। अब 23 जुलाई को खानपुर मेडिकल कॉलेज में कुलदीप ने भी दम तोड़ दिया। दो मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। परिजनों ने बताया कि नैनसुख का बड़ा बेटा रिंकू कई साल से लापता है। अब परिवार में नैनसुख की पत्नी प्रेम देवी और सबसे छोटा बेटा उदय और दो शादीशुदा बेटियां रह गई हैं।