फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, crime, open

पांच टीमें करेंगी जांच, खुलासा करने पर मिलेगा पुरस्कार भी

Mon, 16 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 16 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बहालगढ़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित जर्मनी की वी-केन फैक्टरी में घुस दो कर्मियों को गोली मार 11 लाख रुपये लूटने के मामले में बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिया है। इसके लिए डीएसपी सुनील के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज के साथ ही अन्य सबूत भी एकत्रित किए है। वहीं डीआइजी ने बदमाशों का जल्द सुराग लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बहालगढ़ स्थित जर्मनी की बहुराष्ट्रीय कंपनी वी-केन में रेलवे लाइन बनाने का काम होता है। शनिवार दोपहर साइट सुपरवाइजर और मूलरूप से जिला हाथरस के गांव पोरा फिलहाल मूलरूप से यूपी के जिला हाथरस के गांव पोरा फिलहाल दिल्ली निवासी विकास मजदूरों को वेतन वितरित कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर 11 लाख, 20 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन


बदमाशों ने विकास व एक मजदूर मूलरूप से बिहार के औरंगाबाद के गांव चांदो डूंगरा फिलहाल बहालगढ़ निवासी महेंद्र को गोली मार दी थी। पुलिस ने विकास के बयान पर अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया था। मामले में पुलिस अधीक्षक हरदीप सिंह दून ने पांच टीमों का गठन किया है। जिसमें डीएसपी सुनील कुमार, राई थाना प्रभारी वजीर सिंह, बहालगढ़ चौकी प्रभारी रविंद्र तथा एसआइटी और सीआइए की टीम बनाई गई है। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले का जल्द पर्दाफाश करने पर डीएसपी व राई थाना प्रभारी को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इस घटना से पर्दा उठाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed