{"_id":"571139664f1c1b0a174a6c79","slug":"sonipat-news-hindi-news-crime-murthal-gangrape-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह बॉबी जोशी को मिली जान से मारने की धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गवाह बॉबी जोशी को मिली जान से मारने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए मुरथल में हुए कथित गैंगरेप मामले के गवाह और दिल्ली निवासी बॉबी जोशी को अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके जान से मारने की धमकी दी है। जोशी ने दो दिन पहले दिल्ली पूछताछ करने गईं एसआईटी प्रभारी आईजी ममता सिंह को मौखिक तौर पर इस बारे में अवगत कराया है। आईजी का कहना है कि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है।
बॉबी ने बताया कि उसके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने इस मामले से दूर रहने की हिदायत दी। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है। अब एसआईटी बॉबी से पूछताछ कर उस नंबर की छानबीन करने का प्रयास कर रही है, जिससे कॉल की गई है। शुक्रवार को खुद बॉबी ने निजी न्यूज चैनल पर धमकी प्रकरण का खुलासा किया है।
दो दिन पहले बॉबी से पूछताछ करने दिल्ली गई थी। उस समय बॉबी ने कहा था कि उसे एक शख्स ने कॉल करके जान से मारने की धमकी दी है। लिखित में शिकायत देने के लिए कहा था, लेकिन अभी तक शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
-ममता सिंह, आईजी एवं एसआईटी प्रभारी