फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, crime, milk man

दूध कारोबारी से रिवाल्वर दिखाकर 30 हजार रुपये छीने

Sun, 15 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 15 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को खरखौदा-थाना खुर्द मार्ग पर बाइक सवार दो युवक हथियार के बल पर  एक युवक से 30 हजार रुपए छीनकर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को  दी है। जिस पर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी करने के साथ ही मामले की जांच  शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक खेवड़ा निवासी अनुज ने बताया कि वह हेरिटेज फूड्स लिमिटेड के नाम से दूध का काम करता है। शनिवार को वह खरखौदा आया था ओर दोपहर के समय थाना खुर्द गांव की ओर अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। जब वह गांव के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए ओर उसे पिस्तौल दिखाकर रोक लिया। वह कुछ कर पाता इससे पहले ही उन्होंने उसकी 30  हजार रुपये की राशि छीन ली ओर फरार हो गए। उसके द्वारा घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी  करवाने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed