{"_id":"575da7954f1c1bbb6411b6b3","slug":"sonipat-news-hindi-news-crime-loot-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल से भरा ट्रक लूटने के एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चावल से भरा ट्रक लूटने के एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
आरोपी को हिरासत में लिए हुए पुलिसकर्मी
- फोटो : bureau
थाना बरोदा पुलिस ने हथियार के बल पर चावल से भरा ट्रक लूटने के एक और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी विकास उर्फ हाकला गांव जागसी का रहने वाला है। गत 15 फरवरी को सुखबीर निवासी धोहड़, जिला झज्जर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह निसिंग करनाल से चावलों का ट्रक लेकर बेरी जा रहा था। रास्ते में गांव जागसी के पास अज्ञात युवकों ने ट्रक के सामने कार खड़ी करके हथियार के बल पर ट्रक लूट लिया था। पुलिस ने सुखबीर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया था। थाना बरोदा पुलिस ने इस मामले में आरोपी संदीप जागसी, संदीप उर्फ भांदू, सोनू और प्रमोद निवासी कथूरा, पवन और सिद्धार्थ निवासी सिवाह व जयप्रकाश निवासी बाबरपुर मंडी, जिला पानीपत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब पुलिस ने मामले में एक और शातिर बदमाश विकास उर्फ हाकला निवासी जागसी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस ने पूछताछ के बाद खोला इन वारदातों का भी राज
1-साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2016 में नमक से भरा ट्रक आहुलाना से लूटने में शामिल।
2-वर्ष 2016 में लूटी गई कार को अवैध हथियारों सहित गोहाना में छोड़ना।
3-वर्ष 2015 में जींद शहर से एक युवक का अपहरण करने में शामिल।
4-वर्ष 2016 में जिला रोहतक के खिड़वाली गांव के नजदीक से एक वरना कार लूटने में संलिप्त।
5-वर्ष 2016 में जिला पानीपत के गांव सींक से चावल से भरा कैंटर लूटना।
6-वर्ष 2015 में गांव रोलद भादी के नजदीक से कार लूटना।
7-वर्ष 2016 में जिला पानीपत से मोटर साइकिल लूटना।
8-वर्ष 2015 में लूटी गई स्विफ्ट कार का एक्सीडेंट करके चांदनी बाग पानीपत में छोड़ना।