फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, crime, life term

महिला समेत छह को उम्रकैद

Fri, 15 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 15 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, crime, life term
crime
तकरीबन चार साल पहले युवक की घर बुलाकर हत्या करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. एसके गर्ग की अदालत ने छह आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषियों में एक महिला भी है। सभी दोषी एक ही परिवार के सदस्य हैं। अदालत ने सभी दोषियों पर 18-18 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में दोषियों को 1-1 साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन

16 अगस्त 2012 को रणवीर निवासी गांव अटायल ने थाना गन्नौर पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि 15 अगस्त को उसका भतीजा विनोद अपनी फसल में सिंचाई करने गया था। देर शाम जब वह साइकिल से घर लौट रहा था तो पड़ोस में रहने वाली चंद्रो ने उसे आवाज देकर घर बुलाया। विनोद जब चंद्रो के घर पहुंचा तो चंद्रों तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने विनोद पर हमला कर दिया। हमले में विनोद बुरी तरह से घायल हो गया। ग्रामीणों को पता चला तो विनोद को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बाद में उसने दम तोड़ दिया। इधर, आरोपी राजू, अनिल, रतना, श्यामा, चंद्रो, रामदास फरार हो गए। शिकायत पर चंद्रो, उसके बेटे रामदास, रतना तथा भाई श्यामा और भतीजे राजू और अनिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में सुनवाई करते हुए डॉ. एसके गर्ग की अदालत ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


एक दिन पहले भी हुई थी कहासुनी
शिकायत में रणवीर ने बताया कि एक दिन पहले भी विनोद और चंद्रों पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हुई थी। जिसे ग्रामीणों ने मौके पर बीचबचाव कर छुड़वा दिया था। आरोप लगाया था कि चंद्रों और उसका परिवार विनोद के साथ पहले से ही रंजिश रखे थे। इसी रंजिश के चलते परिवार ने उसकी हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed