{"_id":"578294a74f1c1bb4757f9ae4","slug":"sonipat-news-hindi-news-crime-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए थे सरपंच को मारने, बीचबचाव करने पर बड़े भाई को किया घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आए थे सरपंच को मारने, बीचबचाव करने पर बड़े भाई को किया घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
लड़ाई-झगड़े में घायल रमेश नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सलीमपुर ट्राली में चुनावी रंजिश के चलते सरपंच पर हमला करने आए गांव के ही कुछ युवकों ने बीचबचाव करने आए सरपंच के बड़े भाई पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद परिजनों ने घायलावस्था में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
जनवरी में हुए पंचायती चुनाव के दौरान गांव सलीमपुर ट्राली में सरपंच चंद्रहास की जीत हुई थी। हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों को उसकी जीत रास नहीं आई थी। इसी चुनावी रंजिश का बदला लेने के लिए शनिवार शाम को करीब साढ़े सात बजे चार पांच युवक दो बाइक से सरपंच चंद्रहास के घर पहुंचे। इन लोगों ने सरपंच पर हमला करना शुरू ही किया था कि उसी दौरान खेत से लौटे ट्रैक्टर पर सवार बड़े भाई रमेश आ पहुंचे और बीचबचाव किया। इस पर हमलावरों ने लाठी और जैली से उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके पर एक बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रमेश के बयान पर गांव के ही पांच नामजद लोगों पर हत्या के प्रयास मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। सरपंच चंद्रहास ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते पहले भी दो बार हमले का प्रयास किया जा चुका है।