{"_id":"576594874f1c1b244b11b6f7","slug":"sonipat-news-hindi-news-crime-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस कटर से एटीएम काट 5.86 लाख उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस कटर से एटीएम काट 5.86 लाख उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
atm
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरोदा थाने के घड़वाल गांव में स्थित एक बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर 5.86 लाख रुपये उड़ा लिए गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसमें दो नकाबपोश दिखाई दे रहे हैं। काटे गए एटीएम को एक प्राइवेट कंपनी संचालित करती है। कंपनी की ओर से की गई शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
घड़वाल गांव में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा है। इस शाखा ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए एटीएम स्थापित कर रखा है। इसका संचालन एबीएस ट्रांजेक्शन कंपनी करती है। एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं है। इसी कमी का आरोपियों ने फायदा उठाया और शुक्रवार-शनिवार रात एटीमए को गैस कटर से काटकर 5.86 लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह जानकारी मिलने पर बैंक और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कंपनी के प्रतिनिधि योगेश चंद्र की शिकायत पर बरोदा थाने की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूरी वारदात एटीएम रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में वारदात को अंजाम देते दो नकाबपोश दिखाई दे रहे हैं।