फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, court, revenge

अनार नहीं तोड़ने दिया था... इसलिए कर दी हत्या

Mon, 16 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 16 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, court, revenge
हत्यारोपी पंकज के साथ पुलिस टीम। - फोटो : bureau
मन में टीस थी कि पेड़ से अनार नहीं तोड़ने दिए और बेइज्जती कर दी अलग से। इस टीस को वो अपने भीतर इस तरह से पाल रहा था कि दो माह में ही टीस प्रतिशोध की वो ज्वाला बन गई। जिसकी वजह से वो हिमाचल से बस में बैठकर आया और रात को 2 बजे फैक्टरी में घुसकर उसी सिक्योरिटी गार्ड की ईंट मार-मारकर हत्या कर दी, जिसने उसे अनार तोड़ने से रोका था। यह खुलासा राई औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को हुए सिक्योरिटी गार्ड के मर्डर का है। आरोपी पंकज निवासी अधसर जिला चंदौली उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। ब्लाइंड मर्डर को सॉल्व करते हुए थाना राई पुलिस ने आरोपी पंकज को रविवार को अदालत में पेश किया। यहां से उसे 1 दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में डीआईजी एचएस दून ने भी थाना राई में पहुंचकर पत्रकारवार्ता की। खास बात यह है कि हत्यारोपी खुद की होशियारी के चलते ही पकड़ में आया था। शनिवार देर शाम तक ही आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


ये है मामला
पुलिस के अनुसार गांव खादरा, जिला फतेहपुर, उत्तरप्रदेश का मूल निवासी जयप्रकाश काफी समय से राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी संख्या 582 में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर नौकरी कर रहा था। छह साल से बंद पड़ी फैक्टरी में वह रात को भी सोता था। शुक्रवार रात को जयप्रकाश सोया जरूर था, लेकिन शनिवार सुबह बेटे संग्राम को उसका शव ही मिला। जयप्रकाश की ईंट मारकर हत्या की गई थी। संग्राम की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


प्लॉन बनाकर छोड़ी नौकरी, 2 माह किया इंतजार
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में पंकज ने कबूल किया है कि उसने ईंट मार-मारकर हत्या की थी। पंकज दो माह पहले तक पड़ोस में ही एग्रोप्योर नाम की कंपनी में कार्यरत था। उसी दौरान फैक्टरी में लगे पेड़ से अनार तोड़ने को लेकर जयप्रकाश के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद पंकज ने प्लान बनाया और नौकरी छोड़ दी। इसके बाद हिमाचल जाकर नौकरी करने लगा था। उसने 2 माह तक इंतजार किया, ताकि उसके साथ हुए जयप्रकाश के विवाद के चलते हत्या का शक उस पर न चला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


होशियारी के चक्कर में आ गया पकड़ में
हुआ यूं कि पुलिस टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान आसपास एक युवक मंडरा रहा था। 27-28 वर्षीय इस युवक को एक पुलिसकर्मी ने पूछ लिया कि यहां क्या कर रहा है। पुलिसकर्मी के टोकते ही इस युवक का रंग उड़ गया और वह घबरा गया। कुछ ही देर में संभलकर जब तक यह युवक जाने वाला था तब तक पुलिसकर्मियों की नजर उसकी शर्ट पर खून के धब्बे पर पड़ गई। इतना देखते ही पुलिस ने उसे काबू कर लिया। इसी युवक ने अपनी शिनाख्त पंकज के तौर पर दी। पूछने पर पता चला कि पंकज पुलिसकर्मियों के  आसपास रहकर यह जानना चाह रहा था कि पुलिस मर्डर के बारे में क्या सोच रही है।


आरोपी पंकज को वारदात स्थल के पास से ही काबू किया गया था। उसे अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने हत्या की वारदात कबूल कर ली है।
-वजीर सिंह, प्रभारी, थाना राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed