{"_id":"575c5bb94f1c1b507e9c5e6b","slug":"sonipat-news-hindi-news-accident-rathdhana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा के लिए पीर पर जाते से बाइक सवार की मौत, फुफेरा भाई रेफर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूजा के लिए पीर पर जाते से बाइक सवार की मौत, फुफेरा भाई रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव राठधना के पास पूजा अर्चना के लिए पीर की तरफ जाते समय एक्सयूवी गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार ममेरे भाई की मौत हो गई। जबकि फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया।
गांव राठधना निवासी पवन (22) और उसका फुफेरा भाई हर्षित निवासी गांव झाड़सा, जिला गुड़गांव शनिवार शाम को गांव के पास दादा भैया समाधि स्थल पर पूजा अर्चना के लिए आए थे। वहां से पूजा अर्चना के बाद दोनों बाइक से पीर की तरफ पूजा के लिए जा रहे थे। जब वह दादा भैंया चौंक, नरेला रोड पर पहुंचे तो तेज रफ्तार से गुजर रही एक्सयूवी गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे के दौरान पवन की मौके पर मौत हो गई। जबकि हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी राहगीरों ने मामले की सूचना थाना सदर के अंतर्गत सेक्टर-3 चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और घायल हर्षित को नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृत्तक पवन के पिता बुद्ध सिंह के बयान पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।