फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, murder girl, suicide

पहले लिखा सुसाइड नोट, फिर मौत के हस्ताक्षर कर मार दी गोली

Fri, 14 Apr 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Fri, 14 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
sonipat, murder girl, suicide
सोनीपत में युवक व लडक़ी की मौत के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते - फोटो : bureau
बहालगढ़ की इंद्रा कॉलोनी में लड़की की हत्या करने से पहले युवक ने सुसाइड नोट लिखा। पुलिस ने युवक के पास से बरामद किए गए सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। युवक ने लिखा है कि वह लड़की से प्रेम करता है, लेकिन वह एक नहीं हो सकते, जिसके बाद उसने दोनों के नाम लिखकर उन पर मौत लिख दिया और फिर लड़की को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर दोनों परिवार पूरी तरह से स्तब्ध हैं। युवक के गांव चौहान जोशी में लोगों की जुबान पर यही प्रकरण था।
विज्ञापन

गांव चौहान जोशी के विनोद ने इंद्रा कॉलोनी स्थित घर में घुसकर लड़की की हत्या कर दी और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच विनोद के शव की तलाशी ली तो सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने लिखा था कि वह लड़की से पांच साल से प्रेम करता है। मुझे लगता है कि लड़की के घर वाले उसकी शादी उससे नहीं होने देंगे। लड़की के घर वाले उसकी शादी कहीं और तय करना चाहते हैं। जब हम एक-दूसरे से मिल नहीं सकते तो मर कर एक हो सकते हैं। हम अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। इसके नीचे विनोद ने अपने व लड़की के नाम लिखे और उसने दोनों नामों को पेन से काटकर उन पर मौत लिख दिया। राई थाना प्रभारी ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया। राई थाना प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि सुसाइड नोट में युवक ने आत्महत्या करने का जिक्र किया है। उसके बाद ही उसने लड़की के घर जाकर उसे गोली मारने के बाद खुद को गोली मारी है।
विज्ञापन

पांच साल से एक-दूसरे को जानते थे दोनों
सुसाइड नोट व आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि विनोद लड़की को पांच साल से जानता था। युवक वेल्डिंग के काम के सिलसिले में पांच साल पहले लड़की के पड़ोस में आया था। यहीं से दोनों में बातचीत शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौवीं कक्षा तक लड़की ने की थी पढ़ाई
विनोद की गोली का शिकार हुई लड़की ने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। वह तीन साल पहले स्कूल छोड़ चुकी थी और अपने घर पर ही रहती थी।
युवक ने डराकर चुप कराने का किया प्रयास
लड़की के परिजनों ने सामान्य अस्पताल में बताया कि विनोद बुधवार देर शाम उनके घर आया था। उन्होंने विनोद से अपनी बेटी की शादी करने से मना कर दिया था, जिस पर विनोद ने उन्हें डराकर चुप कराने का प्रयास भी किया था। सुबह उसने उनके घर में ही घुसकर वारदात को अंजाम दे डाला।
देशी तमंचे से मारी गोली, खोल हुए बरामद
विनोद ने लड़की के घर में घुसकर 315 बोर के देशी तमंचे से उसे गोली मारी, जिससे लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद में उसने खुद को गोली से उड़ा लिया। देशी तमंचे से चली गोली के चलते लड़की का सिर व विनोद की कनपटी बुरी तरह से फट गए। घर के अंदर आंगन में काफी खून बिखर गया।

लड़की के पिता के बयान पर मामला दर्ज
सूचना मिलते ही राई थाना प्रभारी ऋषिकांत व बहालगढ़ चौकी प्रभारी सुरेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने लड़की के पिता के बयान पर विनोद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
युवक ने लड़की को गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या की है। पुलिस ने हथियार व खोल बरामद कर लिए हैं। युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
-ऋषिकांत, थाना प्रभारी राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed