फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, loot from insurance worker

इंश्योरेंस कंपनी के कारिंदे से 1.80 लाख की लूटा

Fri, 20 Jan 2017 12:24 AM IST
अंकित चौहान, सोनीपत।
अंकित चौहान, सोनीपत। Updated Fri, 20 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
गांव उल्देपुर के पास मोटरसाइकिल सवार इंश्योरेंस कंपनी के कारिंदे व साथी को काबू कर दो बदमाश 1.80 लाख रुपये की नकदी, मोबाइल, लैपटॉप व अन्य सामान लूट ले गए। कारिंदे ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भौरा रसूलपुर निवासी विक्रम ने पुलिस को बताया कि वह एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। बुधवार देर शाम वह अपने साथी संदीप के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव उल्देपुर की तरफ जा रहा था। उसके पास इंश्योरेंस कंपनी के कलेक्शन के रूप में मिले एक लाख 80 हजार 900 रुपये, लैपटॉप, डाटा कार्ड व मोबाइल फोन था। जब वह उल्देपुर गांव के पास पहुंचे तो इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने अपनी मोटरसाइकिल को उनकी मोटरसाइकिल के सामने अड़ा दिया। इस पर उसने मोटरसाइकिल रोक दी। मोटरसाइकिल रुकते ही बदमाशों ने उनसे नकदी व अन्य सामान छीन लिया। बाद में बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। विक्रम ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं लग सका। पुलिस ने इस संबंध में जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नकाबपोश थे दोनों बदमाश
वारदात को अंजाम देेने वाले दोनों बदमाश अपने चेहरे को ढके हुए थे। इसके चलते युवक उनका चेहरा तक नहीं देख सके। विक्रम ने शक जताया कि बदमाश उनका पहले से ही पीछा कर रहे थे। उन्होंने सुनसान स्थान पर पहुंचते ही वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत युवक ने उसके साथ झपटमारी की शिकायत दी है। युवक का आरोप है कि बदमाश उससे एक लाख 80 हजार रुपये व अन्य सामान लूट ले गए है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
बिजेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed