फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, fraud, wrong signeture, fir

इंतकाल पर पटवारी ने किए नायब तहसीलदार के हस्ताक्षर

Sat, 17 Dec 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत Updated Sat, 17 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा रोड स्थित महिपुर गांव की 155 कैनाल जमीन के इंतकाल को लेकर फर्जीवाड़ा किया गया है। आरोप है कि तत्कालीन पटवारी सतीश कुमार ने उस समय के नायब तहसीलदार सुशील कुमार के खुद ही हस्ताक्षर कर लिए। मामला पकड़ में आने पर नायब तहसीलदार ने डीसी को शिकायत की। डीसी ने जांच करवाने के बाद अब पटवारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। साथ ही इंतकाल को रोक दिया है।
विज्ञापन

तत्कालीन नायब तहसीलदार सुशील कुमार, अब तहसीलदार सोहना ने बताया कि 2011 में उनकी पोस्टिंग सोनीपत में रही। हर साल बाद जमीन का इंतकाल चढ़ाया जाता है। पांच साल बाद जब महिपुर की 155 कैनाल जमीन के इंतकाल की फाइल उनके पास पहुंची तो उस पर उनके नाम के फर्जी हस्ताक्षर मिले। उसने तुरंत आगे इंतकाल चढ़ाने से न केवल रोक दिया, बल्कि जनवरी 2016 में डीसी को शिकायत की। डीसी ने मामले की जांच करवाने के बाद पुलिस प्रशासन को आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी। डीएसपी ने मामले की जांच की और उन्हें बयान देने के लिए बुलाया। उन्होंने बयान दिए कि यह हस्ताक्षर उनके नहीं हैं। अब मामले में एफआईआर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed