फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Five convicted of robbing a shopkeeper were sentenced to ten years

Sonipat: दुकानदार को लूटने के पांच दोषियों को 10-10 साल की सजा, सीआईए खरखौदा की टीम ने किया था गिरफ्तार

Sun, 26 Feb 2023 02:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 02:31 AM IST
सार

सीआईए खरखौदा की टीम ने दुकानदार को मारने आए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 22 जनवरी, 2019 की रात को खरखौदा के दुकानदार अशोक ने पुलिस को बताया था।

विज्ञापन
Sonipat: Five convicted of robbing a shopkeeper were sentenced to ten years
court demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय पराशर की अदालत ने दुकानदार से लूटपाट के पांच दोषी को दस-दस साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उन पर 12-12 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर आठ माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन


22 जनवरी, 2019 की रात को खरखौदा के दुकानदार अशोक ने पुलिस को बताया था कि वह स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर स्कूटी, 30 हजार रुपये व उनका बही खाता लूट लिया था। इस दौरान बदमाशों का तमंचा मौके पर गिर गया था। बाद में स्कूटी को पुलिस ने बरामद कर लिया था। इसी बीच बदमाशों ने अशोक को फोन कर 50 लाख की चौथ मांगी थी।
विज्ञापन


बदमाशों ने 8 फरवरी, 2019 को उसे चौथ लेकर गोहाना के गढ़ी सराय नामदार खां में बुलाया था। जहां पर पुलिस ने किसी अन्य को भेज दिया था। इस दौरान पुलिस ने जब बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने उन पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने उनके खिलाफ एक अन्य मामला हत्या की कोशिश व सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का भी दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 फरवरी, 2019 को तत्कालीन सीआईए प्रभारी नरेंद्रपाल की टीम ने दिल्ली रोड खरखौदा में गश्त के दौरान पता लगा था कि दुकानदार से लूटपाट व बाद में 50 लाख चौथ मांगने के आरोपी उसकी हत्या की फिराक में घूम रहे हैं। वह दिल्ली रोड से गुजरने वाले हैं। जिस पर पुलिस ने कार सवार पांच बदमाशों को गिरफ्कार कर लिया था।

उनकी पहचान मुख्य साजिशकर्ता गांव सैदपुर निवासी राजा, यूपी के जिला हरदोई के गांव पंजाबी खेड़ा निवासी सुरेंद्र उर्फ बाबा, गढ़ी सराय नामदार खां निवासी जितेंद्र उर्फ काला, गांव बुसाना निवासी सुदर्शन उर्फ मोहित बॉक्सर व बिचपड़ी निवासी आनंद के रूप में हुई थी। सुदर्शन उर्फ मोहित राज्य स्तर का मुक्केबाज रह चुका था।

मुख्य साजिशकर्ता सैदपुर निवासी राजा ने पुलिस को बताया था कि वह परचून की दुकान चलाता था। वह दुकान के लिए थोक के दुकानदार अशोक के पास से ही सामान खरीदता था। अशोक की लाखों की सेल देखकर ही उसने लूटपाट का षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था।


अब एएसजे अजय पराशर की अदालत ने पांचों आरोपियों को दुकानदार से लूटपाट के मामले में दोषी करार दिया है। अदालत ने पांचों को दस-दस साल कैद व 12-12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed