फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, father attack on daughter, arrest

पिता और चाचा ने किए थे महिला पर 44 वार, गिरफ्तार

Wed, 03 May 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Wed, 03 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
sonipat, father attack on daughter, arrest
पुलिस की गिरफ्त में अाराोपी - फोटो : bureau
पुर स्थित जोगी कॉलोनी में अपने साथी के साथ आई महिला पर उसके पिता व चाचा ने बेरहमी से हमला किया था। पीजीआई, रोहतक में उपचाराधीन महिला पर तेजधार हथियार से करीब 44 वार किए गए थे। इसके चलते अस्पताल में महिला एक हाथ पंजे के पास से काटना पड़ा है। वहीं, दूसरा हाथ भी कई स्थानों से चोटिल है। सिटी थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों अतर सिंह व जोगेंद्र को काबू कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने प्रथम दृष्टया स्वीकार किया है कि बेटी के अन्य व्यक्ति से संबंधों के चलते उन्होंने यह वारदात की है। पुलिस मामले में चिकित्सक की राय ले रही है, जिससे हत्या प्रयास की धारा को जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

पांच साल से लापता है महिला का पति
सोनीपत से सटे एक गांव की रहने वाली 28 वर्षीय महिला के ताराचंद नाम के व्यक्ति से संबंध थे। दोनों पहले से ही शादीशुदा है। महिला का पति पिछले पांच साल से लापता है और वह सिलाई का काम कर अपने परिवार का गुजर बसर कर रही थी। इसी बीच महिला के उनके घर आने वाले ताराचंद के साथ संबंध हो गए। महिला बीते शुक्रवार सुबह से ताराचंद के साथ घर से निकल गई थी। इस पर महिला का पिता अतर सिंह व चाचा जोगेंद्र उनकी तलाश में निकल लिए थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि दोनों ताराचंद के मुंह बोले मामा शमशेर के कालूपुर स्थित घर पर हैं। वह दोनों शमशेर के घर पहुंच गए थे। उन्होंने जाते ही ताराचंद के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। जब उसने बचाने के लिए महिला बीच में आई तो उन्होंने हाथ में लिए तेजधार हथियार व लाठी से उस पर भी हमला कर दिया था। हमले में महिला के दोनों हाथ बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। बाद में लोगों के बीच बचाव में आने पर हमलावर फरार हो गए। घायल महिला को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया था। सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद शमशेर की बेटी शिक्षा के बयान पर अतर सिंह व जोगेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को सुंदर सांवरी बस्ती से काबू कर लिया है।
विज्ञापन


महिला व उसके साथी पर हमला करने के मामले में दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। महिला के पिता व चाचा ने उसके किसी अन्य से संबंध होने के चलते इस वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले में अन्य धारा जोड़ने के लिए भी चिकित्सक की राय ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय मलिक, सिटी थाना प्रभारी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed