फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, facebook suicide

घर का दीपक बुझे बीते 10 दिन, तीनों आरोपी अब भी आजाद

Tue, 25 Apr 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Tue, 25 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
sonipat, facebook suicide
दीपक को तेरहवीं पर श्रद्धांजलि देती महिलाएं - फोटो : bureau
फेसबुक पर वीडियो लाइव कर फंदा लगाकर जान देने वाले दीपक के परिवार वालों की आंखों से अभी तक आंसू नहीं सूखे हैं। उसके माता-पिता अपने इकलौते बेटे को याद करके आंसू बहा रहे हैं तो उसकी पत्नी की आंखें भी भीगी हुई हैं। दीपक की सोमवार को तेरहवीं हुई तो उसे श्रद्धांजलि देने के लिए काफी लोग पहुंचे। घर का इकलौता चिराग होने के कारण अब परिवार वालों को एक ही इच्छा है कि पुलिस जल्द से जल्द दीपक की मौत के जिम्मेदार आरोपियों को पकड़े और उनको सख्त से सख्त सजा दी जाए। अब तक तीनों आरोपियों के आजाद होने से उनमें रोष है।
विज्ञापन

60 पेज में दिल्ली के तीन पुलिस कर्मियों पर आरोप
बता दें कि 15 अप्रैल की देर शाम देव नगर निवासी दीपक (28) ने अपने घर के अंदर पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दीपक ने पूरी घटना को फेसबुक पर वीडियो लाइव कर दिखाया था। घटना के समय वह घर पर अकेला था। युवक ने फेसबुक पेज पर बेटे संग अपनी फोटो अपलोड करने के बाद वीडियो ऑपशन को लाइव किया और पंखे से रस्सी को बांधकर फंदा लगाकर उस पर लटक गया था। पुलिस दीपक के घर पहुंची थी और उसके घर के अंदर दीवार पर लिखे सुसाइड नोट को कैमरे में कैद किया था। साथ ही पुलिस ने उसके कमरे से 60 पेज की डायरी भी बरामद की है, जिसमें उसने महिला सहित तीनों पुलिस कर्मियों के संबंधों के बारे में लिखा हुआ है। पुलिस ने दीपक के पिता रमेश के बयान पर दिल्ली पुलिस की महिला हेडकांस्टेबल उषा, एसआई अरविंद व एएसआई सुरेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

दिल्ली में डाली दबिश, घर ताला लगा भागे परिजन
दीपक के आत्महत्या करने के बाद तीन पुलिस वालों पर मुकदमा दर्ज हुआ तो उनकी इतने दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। दीपक के परिजन कई बार एसपी से जाकर मिले, लेकिन उसके बावजूद आरोपी नहीं पकड़े गए। अब पुलिस ने दिल्ली में आरोपियों के ठिकाने पर दबिश डाली, लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। वहीं पुलिस ने दीपक के घर के पास रहने वाले एक आरोपी के घर दो दिन पहले दबिश डाली तो उस समय वहां आरोपी नहीं मिला, लेकिन घर की महिलाएं जरूर मौजूद थीं। उस दिन दबिश डाले जाने के बाद से महिलाएं भी वहां से चली गई और घर में ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। उनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दीपक के परिजनों से कहा गया है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है और इसके लिए ही कई जगह दबिश डाली गई।
-अजय मलिक, एसएचओ सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed