फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, crimnal arrest after 17 years

ट्रेनों में बना वेंडर, दाढ़ी बढ़ी तो साधू बन 17 साल तक पुलिस को छकाया, काबू

Mon, 03 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Mon, 03 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
sonipat, crimnal arrest after 17 years
पीओ स्टाफ द्वारा गिरफ्तार किया गया बनवासा की धर्मशाला में बाबा बनकर छिपा चोरी का आरोपी। - फोटो : bureau
चोरी की वारदात में गिरफ्तार होने के बाद जमानत लेकर करीब 17 साल तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकते रहे आरोपी को पीओ स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी वेस्ट रामनगर का रहने वाला चेतन उर्फ पप्पू है। आरोपी ने बताया कि वह ट्रेन में वेंडर और साधू बनकर पुलिस से बचता रहा।
विज्ञापन

चेतन के खिलाफ वर्ष 1995 में थाना सिटी में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। अदालत से जमानत मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका था। अदालत ने आरोपी को वर्ष 2000 में फरार आरोपी घोषित कर दिया था। अब आरोपी को फरार आरोपी घोषित करने के 17 साल बाद पीओ स्टाफ प्रभारी दलबीर दांगी व उनकी टीम में शामिल एएसआई वेद, मुख्य सिपाही तपेश व नरेंद्र की टीम ने चेतन को गांव बनवासा से काबू किया है। आरोपी के खिलाफ अदालत की अवमानना का भी मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

तीन साल तक ट्रेन में बना रहा वेंडर
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह वह यहां से भागने के बाद करीब तीन साल ट्रेनों में वेंडर बनकर सामान बेचता था। इस दौरान उसकी दाढ़ी काफी बढ़ गई थी, जिसके चलते उसने साधू बनने की ठान ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनवासा की धर्मशाला में लिया आसरा
आरोपी ने पुलिस को बताया कि करीब 14 साल पहले वह गांव बनवासा में पहुंचा था। वहीं पर उसने धर्मशाला में आश्रय ले लिया था। उसने यहीं पर रहकर भिक्षा लेकर अपना गुजर बसर शुरू कर दिया था। अब वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

स्टाफ को सूचना मिली थी कि बनवासा की धर्मशाला में रह रहे बाबा की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। पुलिस ने उसकी निगरानी की और उसके बारे में जानकारी जुटाई। इस पर पता लगा कि वह चोरी के मामले में फरार आरोपी चेतन है, जिस पर टीम ने उसे काबू कर लिया है।
-दलबीर दांगी, प्रभारी, पीओ स्टाफ सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed