फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, case on ex sarpanch

पूर्व सरपंच पर गबन का मामला दर्ज

Mon, 30 Jan 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,खरखौदा।
अमर उजाला ब्यूरो,खरखौदा। Updated Mon, 30 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
गांव महीपुर की पूर्व सरपंच के खिलाफ खरखौदा थाना में गबन का मामला दर्ज किया गया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महीपुर की सरपंच पर सोनीपत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी द्वारा 3 लाख 62 हजार का गबन करने व 330 बैग सीमेंट का हिसाब न देने का मामला दर्ज कराया गया। मामले की शिकायत सितंबर, 2016 में सीएम विंडो पर की गई थी। इस पर जांच के बाद कार्रवाई करते हुए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की तरफ से खरखौदा पुलिस थाने की फरमाणा चौकी में शिकायत दी गई। इस पर महीपुर गांव की तत्कालीन सरपंच मीना पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में कहा गया है कि महीपुर गांव की सरपंच ने टीएफसी स्कीम के 3 लाख 62 हजार 171 रुपये की राशि व 330 सीमेंट बैग व अन्य बकाया सामान को विभाग में जमा नहीं कराया है। इसे लेकर सात सितंबर, 2016 को सीम विंडो में शिकायत दी गई। इसकी जांच में मामला उजागर होने पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बीडीपीओ की तरफ से मिली शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
उमेद सिंह, फरमाणा चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed