{"_id":"589e0ecf4f1c1b7b3737895b","slug":"sonipat-case-foure-years-ago-give-two-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल पहले दिए दो लाख, अब मांगे सात लाख रुपये, दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल पहले दिए दो लाख, अब मांगे सात लाख रुपये, दी जान
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना।
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
विलाप करते हुए मृतक के परिजन।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलबिलान गांव में एक व्यक्ति ने उधारी न चुकाने पर लेनदार द्वारा कथित रूप से मारपीट करने के बाद एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा शव को पोस्टमार्टम के सरकारी अस्पताल भेज दिया है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
बिलबिलान गांव निवासी साधुराम की मां संतरा ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति सुधीर के पास नौकरी करता था। वह कई सालों से उसके खेतों में काम कर रहा है। गुरुवार रात वह सुधीर के खेतों से आया तथा आकर सीधा अपने कमरे में जाकर सो गया। शुक्रवार सुबह वह अपने बेटे को चाय पीने के लिए बुलाने ऊपर वाले कमरे में गईं तो कमरा अंदर से बंद था तथा उसका बेटा पंखे से लटका हुआ था। उसने शोर मचाया तो काफी संख्या में गांव के लोग पहुंच गए तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को बुलाया तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया। मृतक की एक चार साल की बेटी है। वह अपने पिता का इकलौता बेटा और तीन बहनों का भाई था।
साधुराम की मां संतरा ने बताया कि उसका बेटा साधुराम गांव के ही सुधीर के खेतों में कई सालों से काम कर रहा है। उसने बताया कि चार साल पहले उसके बेटे ने सुधीर से 2 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसके बदले सुधीर ने ब्याज लगाकर सात लाख 50 हजार रुपये बना दिए तथा अब वह रकम अदा करने का तकाजा कर रहा था। दो दिन पहले उसने घर आकर धमकी भी दी थी कि या तो उसका पैसा लौटा दे नहीं तो वह उसे जान से मार देगा। मृतक की मां का कहना है कि गत दिवस सुधीर ने उसके बेटे के साथ मारपीट की है। इस कारण दबाव में आकर बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने सुधीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।