फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Bhau gang leader Himanshu Ritauli took responsibility for Sundar's murder on social media

Sonipat: सोनीपत में शराब कारोबारी व शूटर को गोलियों से भून डाला, भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

Sun, 10 Mar 2024 03:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Mar 2024 03:36 PM IST
सार

रविवार सुबह साढ़े आठ बजे कार से आए दो हमलावरों ने करीब 35 गोलियां चलाईं। मारा गया शूटर सुंदर मलिक दाबोदिया गैंग से जुड़ा था। मकोका व हत्या समेत 8 मामले दर्ज थे। कुख्यात भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन
Sonipat: Bhau gang leader Himanshu Ritauli took responsibility for Sundar's murder on social media
demo pic

विस्तार

साेनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल स्थित गुलशन ढाबे की पार्किंग में स्कॉर्पियो गाड़ी में सो रहे शराब कारोबारी व दाबोदिया गैंग के शूटर सुंदर मलिक की दो अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हमलावरों ने करीब 35 राउंड फायर किए और आसानी से फरार हो गए। मारे गए सुंदर मलिक पर हत्या, रंगदारी व मकोका समेत आठ केस दर्ज थे।

विज्ञापन


अमेरिका में छिपे बैठे कुख्यात हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सुंदर की हत्या की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने ममेरे भाई की शिकायत पर दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव सरगथल निवासी शराब कारोबारी सुंदर मलिक उर्फ सुंदरा (36) वर्तमान में आईटीआई चौक के पास पटेल नगर में रहता था। शनिवार की रात करीब 10 बजे वह गुलशन ढाबे की पार्किंग में स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर पहुंचा और गाड़ी में ही सो गया। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे होंडा अमेज कार से आए दो युवकों ने सुंदर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। उसके बाद सुंदर को कार से खींचकर बाहर निकाला और मरने तक गोलियां दागते रहे। इसके बाद हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की सूचना पर पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन, डीसीपी गौरव राजपुरोहित, एसीपी संदीप धनखड़, मुरथल थाना प्रभारी जसपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने मौके पर करीब 35 खोल बरामद किए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि सुंदर मलिक कुख्यात नीतू दाबोदिया गैंग का शूटर रहा है। वह फिलहाल शराब का कारोबार करता था।

वारदात से डरे लोग, बाथरूम और टेबल के नीचे छिपे
हमले के दौरान ढाबे पर हड़कंप मच गया। लोग डरकर टेबल के नीचे व बाथरूम में जाकर छिप गए। हमलावरों के जाने के बाद ही लोग बाहर आए। घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

दो युवकों पर हत्या का जताया शक
पुलिस ने गांव खिजरपुर जट्ट माजरा हाल अनिल विहार निवासी ममेरे भाई सुनील कुमार की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या व षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कहा है चार दिन पहले सुंदर ने शक जताया था कि उसकी रेकी की जा रही है। गांव सरगथल के श्यामा व अजय आदि से सुंदर का आठ माह पहले झगड़ा हुआ था। उन्होंने तीन माह पहले उसे धमकी भी थी। इस मामले में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज था।


स्कॉर्पियो गाड़ी में सो रहे शराब कारोबारी व शूटर सुंदर मलिक की ढाबे की पार्किंग में गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस की आठ टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीम टोल प्लाजा व आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। जल्द हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा। -गौरव राजपुरोहित, डीसीपी वेस्ट सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed