फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, auto, cherchar, beat by mother

ऑटो में मां के सामने बेटी से छेड़छाड़, चौराहे पर चप्पल से पीटा

Thu, 02 Feb 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Thu, 02 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
sonipat, auto, cherchar, beat by mother
सोनीपत के बीसवां मील चौक पर आरोपी की चप्पल से पिटाई करती महिला। - फोटो : bureau
जीटी रोड पर ऑटो में जाते समय एक मनचले ने युवती के साथ उसकी मां के सामने ही छेड़छाड़ व बदतमीजी शुरू कर दी। इस पर युवती व उसकी मां ने आरोपी की जमकर खबर ली। आरोपी को बीसवां मील चौक पर ऑटो से उतारकर चप्पल से उसकी जमकर पिटाई की। यह नजारा देखकर बीसवां मील चौक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लगातार मनचले पर बरसाई चप्पलें
मां-बेटी ऑटो में सवार होकर कुंडली की तरफ से सोनीपत की तरफ आ रहीं थीं। महिला अपनी विवाहित बेटी को उसकी ससुराल छोड़ने जा रही थी। ऑटो में एक व्यक्ति भी सवार हो गया। व्यक्ति ने ऑटो में ही युवती के साथ बदतमीजी व छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इस पर युवती की मां ने उसका विरोध किया। उसके बावजूद वह नहीं माना। आरोपी की बदतमीजी बढ़ती चली गई। जब वह बीसवां मील चौक के पास पहुंचे तो महिला व उसकी बेटी ने आरोपी को ऑटो से नीचे उतार लिया। उन्होंने चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। अचानक हुए घटनाक्रम को जानने के लिए बीसवां मील चौक पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गए। जहां महिला लगातार मनचले पर चप्पल बरसा रही थी। बाद में आसपास के लोगों को माजरा समझ आया तो उन्होंने भी मनचले को सबक सिखाया। इसी बीच एकत्रित लोगों ने उसे छुड़वा कर पुलिस को सूचित किया, जिस पर राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे काबू कर लिया। आरोपी गांव जांटी का रहने वाला महेश है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चप्पल लगते ही सिर से उतारे नकली बाल
जब बीसवां मील चौक पर मां-बेटी ने आरोपी से मारपीट शुरू की तो उसके सिर से नकली बाल (विग) भी उतर गई। इसके बाद पता लगा सका कि आरोपी अपनी उम्र छुपाने के लिए विग लगाए था। उसके सिर के बाल उड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चॉकलेट देने की जिद के साथ कर रहा था छेड़छाड़
महिला ने बताया कि आरोपी ने ऑटो में सवार होने के कुछ देर बाद ही जेब से चॉकलेट निकाल ली। वह उसकी बेटी को चॉकलेट देेने की जिद करने लगा। साथ ही उससे छेड़छाड़ भी शुरू कर दी। कई बार समझाने के बाद भी आरोपी नहीं माना तो उसकी धुनाई कर दी।
महिला ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत दी है। इस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
-ऋषिकांत, राई थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed