{"_id":"5910bcb14f1c1b3a54851f1e","slug":"sonipat-attack-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला लेने के लिए युवक का अपहरण, छुड़ाने गए परिजनों व पुलिस पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदला लेने के लिए युवक का अपहरण, छुड़ाने गए परिजनों व पुलिस पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Tue, 09 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
राई के गांव भौवापुर में रात को हुई गोलीबारी के बाद तैनात पुलिस बल व एकत्रित ग्रामीण।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भौवापुर में रविवार देर रात हुई गोलीबारी से पहले बदला लेने के लिए हमलावर एक युवक का अपहरण कर अपने घर ले गए थे। इसकी सूूचना पर जब परिजन उसे छुड़ाने गए तो उन पर हमलावरों ने गोलियां बरसा दी। इसमें नौ लोग घायल हो गए। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो हमलावरों ने पुलिस पर भी फायरिंग की। पुलिस ने हवाई फायरिंग कर हमलावरों को घर से बाहर निकलने पर मजबूर किया। मौके से छह हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छह आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में हमलावर पक्ष के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं। इसमें एक घायल पक्ष की तरफ से तो दूसरी पुलिस टीम पर हमला करने की दर्ज की गई है। दोनों पक्षों में करीब सात माह पहले रंजिश शुरू हुई थी। उस समय एक शादी में हमलावर पक्ष पर फायर हुआ था, जिसका बदला लेने के लिए यह वारदात की गई।
अपहरण पर परिजन और ग्रामीणों ने शुरू की तलाश
गांव भौवापुर निवासी राजेंद्र व रामपाल के परिवार में रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते रविवार रात को राजेंद्र का बेटा सन्नी अपने साथियों के साथ आया और कार में रामपाल पक्ष के आशीष कुमार का अपहरण कर अपने घर उठा ले गया। जब वह नहीं आया तो उसकी बहन मनीषा उसकी तलाश में बाहर आई। इसी दौरान एक बच्चे ने बताया कि कार सवार आशीष को जबरन अपने साथ ले गए हैं। आशीष के अपहरण की सूचना पर परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच पता लगा कि आशीष कुमार को सन्नी उठाकर ले गया है। जब परिजन व ग्रामीण उसे छुड़ाने के लिए ले गए तो इसी दौरान हमलावरों ने घर के अंदर से गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में रामपाल, कुनाल, अंकित, मंजीत, योगेश, कप्तान, आशीष कुमार, आशीष व राहुल घायल हो गए। घायलों को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल, पीजीआई, रोहतक व सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने की हवाई फायरिंग
परिजनों ने मामले की सूचना राई थाना पुलिस को दी। राई थाना से एएसआई हरिप्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब हमलावरों को सरेंडर करने को कहा तो उन्होंने फिर से फायरिंग कर दी। इसमें गोली पुलिस की गाड़ी पर भी लगी। अधिकारियों को अवगत कराया गया तो डीएसपी राहुल देव, राई थाना प्रभारी ऋषिकांत, सीआईए प्रभारी इंदीवर, एसआईटी प्रभारी संदीप धनखड़ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब सरेंडर करने की कहते हुए हवाई फायर किया तो छह हमलावरों ने सरेंडर कर दिया। इसमें राजेंद्र, उसका बेटा सन्नी, सन्नी का दोस्त गन्नौर निवासी मुकेश, छतेहरा निवासी अशोक, मुकीनपुर निवासी विजय व जगदीशपुर निवासी अनिल शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने मामले में दो एफआईआर दर्ज की है। इसमें एक आशीष के पिता बिजेंद्र के बयान पर हत्या प्रयास, अपहरण व अन्य धाराओं के तहत व दूसरी एएसआई हरिप्रकाश के बयान पर पुलिस टीम पर हमला व काम में बाधा पहुंचानेे की दर्ज की गई है। घटना के बाद से गांव भौवापुर में दहशत का माहौल है। गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है। लोगों ने बताया कि रात को ताबड़तोड़ करीब 80 से 100 राउंड फायर किए गए थे।
विज्ञापन
गांव भौवापुर में दो गुटों की रंजिश के चलते हमला किया गया। इसमें एक पक्ष के नौ लोगों को गोली लगी है। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दो एफआईआर दर्ज करने के बाद छह आरोपियों को काबू किया गया है। उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है ताकि अन्य साथियों का पता लगाने के साथ ही हथियारों का पता लगाया जाएगा।
-ऋषिकांत, राई थाना प्रभारी।