फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: 18 lakh 50 thousand rupees were cheated on the name of getting work in serial and film

Sonipat: बेटी को सीरियल और फिल्म में काम दिलाने के नाम पर 18.50 लाख ऐंठे, सोशल मीडिया पर किया ठगों ने संपर्क

Wed, 01 Nov 2023 08:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Nov 2023 08:06 PM IST
सार

सोनीपत के गांव खटकड़ की रहने वाली महिला से सोशल मीडिया पर ठगों ने संपर्क किया। उसे तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल व गोरखा मूवी में रोल देने का ऑफर दिया। अलग-अलग मोबाइल नंबर से कॉल कर खातों में राशि डलवा ली।  

विज्ञापन
Sonipat: 18 lakh 50 thousand rupees were cheated on the name of getting work in serial and film
cyber crime news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव खटकड़ की महिला को झांसे में लेकर उनकी छह साल की बेटी को तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल व गोरखा मूवी में रोल दिलाने के बहाने साढ़े 18 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने है। ठगों ने पीड़ित महिला से सोशल मीडिया पर संपर्क कर ठगी की। पीड़िता ने साइबर थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गांव खटकड़ निवासी लक्ष्मी शर्मा ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी जैसमीन (6) व छोटी जानवी (4) साल की है। उनकी बेटियां बच्चों के कपड़े बनाने वाली कंपनी के विज्ञापनों में मॉडलिंग करती हैं। लक्ष्मी ने बताया कि 12 मार्च, 2022 को उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर राजीव रंजन के फेसबुक पेज से मैसेज आया कि उसकी बड़ी बेटी जैसमीन को तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में रोल दिला सकते हैं।
विज्ञापन


उसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल नंबर शेयर कर दिए। लक्ष्मी ने बताया कि इसके बाद उनकी राजीव रंजन से बात होने लगी। वह अलग-अलग मोबाइल नंबर से बात करने लगा। साथ ही दीपक व अर्जुन के नाम से भी कॉल आई। उनसे बेटी का सीरियल में चयन कराने के लिए 1.40 लाख रुपये मांगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी बातों में आकर उसने पेटीएम से 14 मार्च 2022 को 70 हजार रुपये, 15 मार्च, 2022 को 25 हजार रुपये दे दिए। साइबर थाना पुलिस ने मामले में दिशा गुप्ता, राजीव रंजन, दीपक व अर्जुन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शूटिंग स्थगित होने व दूसरे सीरियल में काम दिलाने की कही बात
लक्ष्मी देवी ने बताया कि बाद में उन्हें बताया गया कि सीरियल की शूटिंग स्थगित हो गई है। अब एक दूसरा सीरियल उडारिया है, जिसकी शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही है। उसमें बेटी का चयन करवा देंगे। उसके लिए उन्होंने दो लाख रुपये देने होंगे। जिस पर उन्होंने अलग-अलग समय में दो लाख रुपये भेज दिए। बाद में बताया गया कि गोरखा मूवी में आपकी बेटी को मीरा का किरदार दिला देंगे। इसके लिए 14 लाख रुपये की मांग की। मुंबई, न्यू दिल्ली, देहरादून व बंगलूरू में शूटिंग किए जाने की जानकारी भी दी। उनके साथ इसे लेकर एग्रीमेंट भी किया गया। बाद में बताया कि अभी फिल्म की शूटिंग भी स्थगित हो गई है।

फर्जी एग्रीमेंट कर झांसे में लिया
लक्ष्मी शर्मा ने आरोप लगाया कि उन्हें झांसे में लिया गया कि बेटी का केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ कांट्रैक्ट करवा देते हैं। उनका जाली एग्रीमेंट तक करवा दिया गया। उसे मिले फर्जी कागजात के आधार पर विश्वास करके अलग-अलग समय में उनसे करीब साढ़े 18 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। वह पिछले पैसे फंसने के भय से उन्हें निकलवाने के चक्कर में और राशि देती चली गई।


झांसे में लेने के लिए करते थे भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल
लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि उनसे रुपये ऐंठने के लिए वह उन्हें भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करते थे। उन्हें बहन कहकर बेटी के उज्ज्वल भविष्य के सपने दिखाते थे। कई बार आरोपी कहता था कि उन्होंने बच्ची के नाम से रुपये जमा करा दिए हैं। इसके लिए अपनी पत्नी के गहने गिरवी रख रखे हैं। वह झांसे में लेकर रुपये दे देती थी। महिला का आरोप है कि ठगी का पता लगने पर उन्होंने पुलिस को कई बार शिकायत दी। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed