फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonepat news, hindi news, crime, abortion, kit, drugs, ban, medical, seal, sonepat

500 रुपये में मिली गर्भपात कराने की किट, स्टोर सील

Sat, 07 May 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला, राई
अमर उजाला, राई Updated Sat, 07 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
sonepat news, hindi news, crime, abortion, kit, drugs, ban, medical, seal, sonepat
ड्रग्स - फोटो : sonepat
खंड के गांव नांगल कलां में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। याहं मात्र 500 रुपये में गर्भपात कराने के लिए मेडिकल किट बेची जा रही थी। इस दौरान स्टोर से प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं। सीएमओ जेएस पूनिया के नेतृत्व में तुरंत मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


सीएमओ जेएस पूनिया ने बताया कि काफी समय से सूचना मिल रही थी कि नांगल कलां गांव में मेडिकल स्टोर पर गर्भपात की किट बेची जा रही है। योजना के तहत टीम गांव में पहुंची और एक फर्जी ग्राहक बनाकर मेडिकल स्टोर पर भेजा। साथ ही उसे 500 रुपये का नोट दिया, जिस पर हस्ताक्षर किए हुए थे। मेडिकल स्टोर संचालक ने फर्जी ग्राहक को किट दे दी। इशारा पाकर तुरंत विभाग की टीम ने दबिश दी। जांच में कुछ प्रतिबंधित दवाएं भी बरामद हुईं।
विज्ञापन


सिटी के साथ ग्रामीण एरिया पर फोकस : सीएमओ
सीएमओ जेएस पूनिया ने ग्रामीणों से कहा कि स्वास्थ्य विभाग अवैध तरीके से हो रहे गर्भपात को रोकने के लिए गंभीर है। अब शहरों के साथ-साथ ग्रामीण एरिया पर भी फोकस किया जा रहा है। अगर गांवों और अन्य मेडिकल स्टोर पर नकली और गर्भपात की दवाई बिकती है तो उसकी सूचना विभाग को दें। विभाग ऐसे मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed