फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shot fired at two companions in Sonipat, one died

Murder in Sonipat: पांच दिन पहले हुई कहासुनी, दो साथियों पर बरसाई गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 22 Apr 2023 06:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 22 Apr 2023 06:22 PM IST
सार

सोनीपत के गांव लाठ निवासी सूरज व जितेंद्र उर्फ जीतू शनिवार दोपहर बाद गांव में आयोजित शादी समारोह में गए थे। वहां पर शादी समारोह में भाग लेने के बाद वह वापस लौट रहे थे। दो बाइक पर सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Shot fired at two companions in Sonipat, one died
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गोहाना के गांव लाठ में पांच दिन पहले हुई कहासुनी की रंजिश में शनिवार दोपहर बाद हमलावरों ने दो साथियों पर गोलियां बरसा दी। दो बाइक पर सवार होकर आए करीब छह हमलावरों ने आठ-नौ गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग गए। हमले में घायल साथियों को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र उर्फ जीतू को उपचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन


लाठ गांव में रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम
गांव लाठ निवासी सूरज व जितेंद्र उर्फ जीतू शनिवार दोपहर बाद गांव में आयोजित शादी समारोह में गए थे। वहां पर शादी समारोह में भाग लेने के बाद वह वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार करीब छह हमलावर मौके पर पहुंचे। उन्होंने आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे गोली लगने से सूरज व जितेंद्र बुरी तरह से घायल हो गए। हमलावरों ने करीब नौ गोलियां चलाई। उसके बाद वह भाग निकले। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को देने के साथ ही घायलों को खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर सूरज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गोली लगने से सूरज की मौके पर ही हुई मौत, जितेंद्र की हालत गंभीर
जितेंद्र को उपचार दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हमलावरों का युवकों संग करीब पांच दिन पहले गली में बाइक खड़ी करने को लेकर झगड़ा हो गया था। उसी की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने फॉरेंसिक की टीम को बुलाकर मौके पर जांच की। पुलिस ने मौके से करीब नौ खोल बरामद किए है। एएसपी सतीश गौतम ने मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मामले में जांच कर ठोस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग से रोकने पर पैर में मारी गोली

सोनीपत के गांव मंडोरी में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से रोकने पर युवक ने दोस्त की शादी में आए युवक के पैर में गोली मार दी। युवक को परिजनों ने दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने युवक के बयान पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव मंडोरी में शुक्रवार रात शादी समारोह में वारदात हुई
गांव मंडोरा निवासी संदीप ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। शुक्रवार की रात में वह दोस्त अंकित की शादी में गांव मंडोरी गया था। रात साढ़े आठ बजे अंकित की घुड़चढ़ी का कार्यक्रम हो रहा था। इसी दौरान गांव मंडोरी का राहुल अपने हाथ में डोगा बंदूक लेकर हवाई फायर करने लगा। घुड़चढ़ी जब अंकित के प्लॉट के पास पहुंची तो उन्होंने राहुल को हर्ष फायरिंग करने से मना किया, पर उसने किसी की नहीं सुनी।

मंडौरा से दोस्त की शादी में शामिल होने गांव मंडौरी गया था युवक
राहुल ने बंदूक से उसके पैर में गोली मार दी। गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिससे वह वहीं पर गिर गया। वहां पर मौजूद लोगों ने उनके परिजनों को अवगत कराया। जिस पर गांव से उनका भाई दीपक व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल लेकर गए और पुलिस को सूचना दी। खरखौदा पुलिस ने जांच के बाद संदीप के बयान पर राहुल के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी के अनुसार
युवक ने पड़ोसी गांव के युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। -सुनील कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed