{"_id":"585041674f1c1bfd076497eb","slug":"rohtak-police-also-arrested-another-constable-manjeet-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक पुलिस का दूसरा कांस्टेबल मंजीत भी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक पुलिस का दूसरा कांस्टेबल मंजीत भी गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोहा व्यापारी से साढ़े 17 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने रोहतक पुलिस के फरार कांस्टेबल मंजीत को भी गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं, पहले से गिरफ्तार कांस्टेबल राजीव से जांच टीम ने एक लाख 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। दो दिन के रिमांड के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि पहले से चार दिन के रिमांड पर चल रहे संदीप को पुलिस बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।
दोनों कांस्टेबल पर गाज गिरनी तय
लूट के मामले में गिरफ्तार राजीव व मंजीत की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। नियमों के तहत सोनीपत पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के तुरंत बाद रिपोर्ट बनाकर एसपी रोहतक को भेज दी है। ऐसे में संभावना है कि एसपी रोहतक दोनों कांस्टेबल को जल्द सस्पेंड कर सकते हैं।
किसी को बख्शा नहीं जाएगा : बराला
वहीं, मंगलवार को सोनीपत पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी राजीव मंत्री मनीष ग्रोवर की सुरक्षा गार्द में रहा है। अब मंत्री थोड़ा देखता है कि कौन पुलिसकर्मी कैसा है, यह पुलिस विभाग का काम है। कुछ भी हो, कानून सबके लिए बराबर है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
यह रहा मामला
लोहा व्यापारी मिर्च मंडी निवासी संदीप गोयल नरेला से साढ़े 17 लाख की नकदी लेकर घर आ रहा था। रास्ते में लहराड़ा मोड़ पर पुलिसकर्मी की वर्दी में आए दो युवकों ने लूट लिया। पुलिस ने जांच में बैंयापुर गांव निवासी संदीप को काबू किया, जो पीड़ित व्यापारी संदीप गोयल का मित्र बताया गया है। गिरफ्तार संदीप ने खुलासा किया कि उसका भाई मंजीत व उसका दोस्त राजीव रोहतक पुलिस में तैनात है। दोनों को उसने ही बताया था कि व्यापारी लाखों रुपये लेकर आ रहा है। इसके बाद आरोपियों ने व्यापारी को लूट लिया। पुलिस मामले में तीनों को गिरफ्तार कर चुकी है।
राजीव को लाखों की नकदी बरामदगी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि दूसरे पुलिसकर्मी मंजीत को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। संदीप को चार दिन का रिमांड पूरा होने के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
रमेश चंद्र, एसएचओ थाना सदर।