{"_id":"66fa2184938ddba2e30bd4c6","slug":"robbery-accused-escaped-from-jhajjar-police-custody-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: झज्जर पुलिस की हिरासत से भागा लूट का आरोपी, बरामदगी के लिए गांव लेकर गए थी कर्मचारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: झज्जर पुलिस की हिरासत से भागा लूट का आरोपी, बरामदगी के लिए गांव लेकर गए थी कर्मचारी
Mon, 30 Sep 2024 09:30 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 30 Sep 2024 09:30 AM IST
सार
लूट के आरोपी अमित को गिरफ्तार कर पुलिस उसे उसके गांव बिचपड़ी लेकर वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल व मोबाइल बरामद करने आई थी।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव बिचपड़ी से लूट का आरोपी झज्जर पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर लूट में प्रयुक्त पिस्तौल व मोबाइल बरामद करने के लिए गांव बिचपड़ी लेकर पहुंची थी। आरोप है कि आरोपी युवक की मां व भाई ने पुलिस से हाथापाई कर दी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी दीवार से कूदकर भाग गया। झज्जर पुलिस के एसआई ने सदर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
झज्जर के सदर थाना में नियुक्त एसआई साधु राम ने थाना सदर गोहाना पुलिस को शिकायत दी है कि 11 सितंबर को सदर थाना झज्जर में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें झज्जर के गांव कडौदा निवासी भगवत दयाल ने पुलिस को बताया था कि वह बस का मालिक है। वह कार लेकर घर से निकले थे। तभी रास्ते में एक युवक ने कार को रुकवा लिया था। उसके बाद दो अन्य युवक आए थे और पिस्तौल दिखाकर कार, मोबाइल व नकदी लूट ले गए थे। जिसमें तीन आरोपी पकड़े गए थे। जिसमें बिचपड़ी निवासी अमित, सिटवाली निवासी प्रदीप व जींद के सफीदों निवासी रवि को पकड़ा था। पुलिस को अमित से मोबाइल व प्रदीप से पिस्तौल बरामद करना था। मामले में पुलिस रविवार को आरोपी अमित को लेकर गांव बिचपड़ी पहुंची थी।

परिवार ने की हाथापाई, आरोपी भाग निकला
एसआई साधुराम ने बताया कि पुलिस टीम रविवार को आरोपी अमित को लेकर उसके गांव बिचपड़ी पहुंची थी। गांव में अमित ने पुलिस की कार को रुकवा लिया। अमित कार से उतरा तो तभी उसका भाई महाबीर व मां सरतो देवी वहां आ गए। दोनों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान अमित दीवार कूदकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन