फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   rape case

दलित महिला से निजी कॉलेज संचालक ने किया दुराचार

Thu, 05 Nov 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना Updated Thu, 05 Nov 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन

रोहतक रोड स्थित एक निजी कॉलेज के संचालक पर दलित महिला से दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महिला के पति ने बयान दिया है कि वर्ष 2013 में उसकी पत्नी ने रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित एक निजी कॉलेज में दाखिला लिया था। इसके लिए कॉलेज के मालिक डॉ. रमेश पाल मलिक निवासी मिर्जापुर खेड़ी गांव को 50 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन


इसके बावजूद अब तक आरोपी ने उसकी पत्नी का जीएनएम का कोर्स पूरा नहीं करवाया। जुलाई 2015 में कॉलेज मालिक ने उसे भी चौकीदार रख लिया। इसके बाद बच्चों को एडमिशन दिलाने का झांसा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति को भेजा पोस्टर चिपकाने, लूट ली पत्नी की इज्ज
पीड़ित महिला के पति का आरोप है कि कॉलेज संचालक 29 अक्तूबर को देर शाम एक अन्य युवक के साथ कॉलेज में आया और रातभर वहीं रुका। सुबह उसे और उसके साथ आए युवक को कॉलेज के पोस्टर चिपकाने के लिए गांवों में भेज दिया।


पीछे से कॉलेज संचालक ने उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी अस्मत लूट ली और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी के डर से उसकी पत्नी ने कुछ नहीं बताया। लेकिन सोमवार शाम को उसकी पत्नी ने सारी घटना बताई, जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी।

क्या कहते है अधिकारी
मामले की जांच अधिकारी एसआई कविता ने बताया कि पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण करवाया है। फिलहाल पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी डॉ. रमेश पाल मलिक के खिलाफ दुष्कर्म करने व जान से धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed