फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Prisoner of Sonipat District Jail dies in PGI

Sonipat: जिला कारागार में बंदी की बिगड़ी तबीयत, पीजीआई में मौत

Thu, 30 Jun 2022 11:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 11:48 PM IST
सार

दो बच्चों का पिता पॉक्सो एक्ट के आरोप में एक महीने से जिला कारागार में बंद था। बंदी की मौत के मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई है।  

विज्ञापन
Prisoner of Sonipat District Jail dies in PGI
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिला कारागार में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में बंद व्यक्ति की संदिग्ध हालात में पीजीआई में मौत हो गई। पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी में जाकर कार्रवाई की मांग की है। बंदी की मौत के मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


गांव महलाना के रहने वाला नरेश कुमार को पुलिस ने एक महीने पहले गिरफ्तार किया था। वह टैक्सी चालक था। उस पर एक नाबालिग लड़की ने अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिला कारागार में बंद नरेश कुमार को तबीयत बिगड़ने पर सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसको पीजीआई रोहतक भेज दिया गया था।
विज्ञापन


उसका पीजीआई में न्यूरो विभाग में उपचार चल रहा था। जेल अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह नरेश कुमार को चिकित्सक ने एक सप्ताह की दवा दी थी। उसके बाद बुधवार को दोबारा उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया था। वहां पर चिकित्सक के कक्ष में ही उसको दौरा आ गया। जिसके चलते भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उसके परिजनों ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी में जाकर कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप था कि नरेश की मौत स्वाभाविक नहीं है। उसकी हत्या की गई है। उन्होंने जेल अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने व पॉक्सो एक्ट के मामले की दोबारा से जांच कराने की मांग की। वहीं मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। ग्रामीणों ने अपनी शिकायत डीसी कार्यालय में भी दी है। परिजन आरोप लग रहे है कि उनकी नरेश से बातचीत हुई थी। उसे कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। 


नरेश को एपिलेप्सी(मिर्गी) की शिकायत थी। उसे एक महीने में तीन बार पीजीआई भेजकर उपचार दिलाया है। वह बुधवार को पैदल चलकर जेल वैन में बैठा था। हमने पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दी है। मृतक के परिजन की जेल में मुलाकात भी कराई थी। - सतविंदर गोदारा, जेल अधीक्षक, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed