फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police caught person with firecrackers in Sonipat

Sonipat: बेचने के लिए पटाखे घर लेकर आया, पुलिस को देखकर भागने लगा तो पकड़ा गया

Fri, 03 Nov 2023 05:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 05:49 PM IST
सार

मॉडल टाउन स्थित चार मरला में बेचने को लेकर पटाखे लाया था। आरोपी गली में ई-रिक्शा से पटाखे उतार रहा था, पुलिस को देखकर भागने लगा तो पकड़ा गया। पुलिस ने बोरों के अंदर से भारी मात्रा में पटाखे बरामद  किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Police caught person with firecrackers in Sonipat
सोनीपत पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत में बैन के बाद पटाखों की खेप लगातार पकड़ी जा रही है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने वीरवार रात में मॉडल टाउन स्थित चार मरला से युवक को उसके घर के बाहर से ही पटाखों के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना के एसआई संजय ने बताया कि वह वीरवार रात को टीम के साथ सुभाष चौक पर गश्त कर थे। इस दौरान सूचना मिली कि मॉडल टाउन चार मरला निवासी तरुण कुमार ई-रिक्शा में अवैध रूप से पटाखे लेकर आया है। वह उसे घर के बाहर उतार रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से बोरों में भरकर लाए गए अनार के पैकेट, मुर्गा छाप के पैकेट, बुलेट बम, लक्ष्मी बम, चकरी, मैजिक पोर्ट, रॉकेट, फुलझड़ी, स्काई शॉट समेत अन्य पटाखे बरामद किए हैं। वह पटाखे को लेकर कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। दिवाली पर प्रदूषण को रोकने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से पटाखे बेचने पर प्रतिबंध है। दुकानदार सिर्फ ग्रीन पटाखे बेच सकते हैं। पुलिस ने बाद में आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सप्ताह में चार मामले आ चुके सामने
सोनीपत में अवैध रूप से पटाखे बेचने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोनीपत में दो सप्ताह के अंदर चौथा मामला सामने आया है। इससे पहले भी बुधवार रात को चोरी निरोधक स्टाफ ने बहालगढ़ में गोदाम से पटाखे पकड़े थे। बुधवार को ही मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने गोहाना में खल-बिनौले की दुकान से पटाखे बरामद किए थे। इससे पहले 21 अक्तूबर को दयाल चौक के पास दुकान से पटाखे बरामद हुए थे।


पुलिस को सूचना मिली थी कि चार मरला में युवक ई-रिक्शा में भरकर पटाखे लेकर आया है। उसे पटाखों के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बाद में उसे जमानत दे दी गई। -इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed