फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pimp arrested on return Rs 1,500, sonipat

1500 रुपये लौटाने पर पकड़ा गया दलाल

Wed, 14 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 14 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
सरकार की ऑनलाइन प्रणाली सोनीपत प्रशासन को उस समय काम आ गई जब एक व्यक्ति से आरसी बनवाने के नाम पर एक दलाल 1500 रुपये के साथ धरा गया। दलाल ने व्यक्ति से उसकी आरसी बनवाने के लिए 1500 रुपये लिए थे। करीब एक महीने से ज्यादा समय के बाद भी दलाल आरसी नहीं बनवा सका। मंगलवार को आरसी न बनने पर दलाल ने उस व्यक्ति को पैसे लौटा दिए। इसकी शिकायत एसडीएम से करने पर उन्होंने आरोपी दलाल को पकड लिया और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी दलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमित निभवासी मुरथल ने एसडीएम निशांत यादव को शिकायत दी कि करीब एक महीने पहले वह लघु सचिवालय में अपनी बाइक की आरसी बनवाने के लिए आया था। जहां लघु सचिवालय के बाहर खोखे पर काम करने वाले हुल्लाहेड़ी निवासी प्रदीप ने उससे आरसी बनाने के नाम पर 1500 रुपये लिए थे। अमित का आरोप है कि वह प्रदीप के पास आरसी लेने के लिए कई बार आया, लेकिन वह आजकल का बहाना बनाकर उसे वापिस भेज देता। मंगलवार को वह फिर प्रदीप के पास आरसी लेने आया तो आरसी न बनने के कारण प्रदीप ने उसे 1500 रुपये वापिस दिए। इस शिकायत के आधार पर एसडीएम निशांत यादव ने दलाल प्रदीप को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी दलाल के खिलाफ धारा 406 व 506 के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में पूरे सिस्टम को ऑनलाइन किया गया है। किसी भी दलाल को पैसे न दें। अगर कोई भी व्यक्ति लाइसेंस या आरसी के नाम पर पैसे मांगता है तो इसकी सूचना तुरंत एसडीएम कार्यालय को दें। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निशांत यादव, एसडीएम, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed