{"_id":"577178474f1c1bc77379bbd5","slug":"park-land-accuire-oil-drum-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":" करोड़ों रुपये से बनाए गये पार्क पर अवैध कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों रुपये से बनाए गये पार्क पर अवैध कब्जा
सोनीपत ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
पार्क में रखे ड्रम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में घूमने की जगह की कमी और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निगम की ओर से नए पार्क बनवाने के साथ-साथ पुराने पार्क पर भी लाखों रुपये खर्च कर जीर्णोद्धार किया जा रहा है। लेकिन अब इन्हीं पार्कों पर अवैध कब्जे होने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला डबल स्टोरी क्षेत्र स्थित लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए पार्क का है।
बता दें कि इस पार्क का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने पिछले वर्ष 9 अगस्त को किया था, लेकिन इस पार्क का प्रयोग वहां के नागरिकों की बजाय पार्क के पास एक फैक्टरी संचालक कर रहा है। पार्क में उसने अपनी फैक्टरी में प्रयोग होने वाला तेल के ड्रम, लोहे की एंगल और लेबर को रखा हुआ है। आसपास के लोगों ने यहां पर एक फैक्टरी संचालक द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत निगम कमिश्नर को दी, हालांकि शिकायत देने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
मेन गेट बंद दूसरे दरवाजे से रखा जाता है सामान
डबल स्टोरी में बने पार्क पर फैक्टरी संचालक द्वारा पार्क में लगे दूसरे दरवाजे को खोल कर अपनी फैक्टरी में रखा जाने वाला सामान को पार्क में रखता और उठाता है। वहीं पार्क के मेन गेट को बंद किया गया है। सामान भी चोरी न हो, भले ही मेन गेट बंद होने से लोगों को कोई भी परेशानी हो।
विज्ञापन
फैक्टरी के मजदूर रहते हैं पार्क में
पार्क जो आस-पास के लोगो के लिए बैठने के लिए बनाया गया है। इस पार्क में कभी भी आस-पास के लोग नहीं आते। क्योंकि यहां हर समय फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर रहते हैं, जिस कारण कोई भी इस पार्क में नहीं आता है।
पार्क पर अवैध कब्जा करने की शिकायत मिली है। जल्द ही जांच करवाई जाएगी। अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अश्वनी मेंगी, कमिश्नर नगर निगम
ऐसा कोई मामला मेरे सामने नहीं आया है। किसी काम से बाहर आया हुआ हूं। अगर लेबर ने ऐसा कुछ किया है तो मैं जाकर चेक करूंगा।
संजय चौधरी, फैक्टरी मालिक