{"_id":"58dc00e64f1c1bfc4c63e5ce","slug":"one-more-arrest-in-murder-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनवर्टर मैकेनिक की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनवर्टर मैकेनिक की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना।
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरोदा पुलिस ने तीन माह पहले इनवर्टर मेकैनिक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंकज उर्फ मोनू जींद जिले के गांव नंदगढ़ का रहने वाला है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
बरोदा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर 2016 को घड़वाल गांव के रहने वाले इनवर्टर मेकैनिक राजबीर की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह गोहाना से अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था। मामले में मृतक के भाई सतबीर की शिकायत पर कुलदीप, जगदीश, जितेंद्र, जगजीत, अनीता, नीता, नीरज व पूनम निवासी घढ़वाल समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में जितेंद्र उर्फ कुकी निवासी घढ़वाल, अमन निवासी भैंसवाल कलां व मोहित उर्फ चेतन को गोहाना बस स्टैंड से पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है तो दो महिलाओं पूनम व लक्ष्मी को भी पहले ही गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि बीते दिन देर शाम पुलिस ने वारदात में शामिल एक और आरोपी पंकज को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेशकर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।